शुगर के मरीजों के लिए कैसा है गन्ने का जूस? क्या पीरियड्स में महिलाओं को करना चाहिए सेवन, जानें विस्तार से…
नई दिल्ली। गर्मियां आ गई हैं और अब शरीर को ठंडक दिलाने के लिए ड्रिंक्स की मांग भी बढ़ जाएगी। आपको बाजार, गली-मोहल्लों और सडक़ किनारे सैकड़ों लोग गन्ने का रस बेचते दिख जाएंगे। इसी बीच लोगों के मन में यह चिंता भी रहती है कि क्या गन्ने का जूस सेहत के लिए सही है या नहीं। क्या शुगर पेशेंट इसे पी सकते हैं, क्या लिवर, रक्त और पाचन की बिमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए गन्ने का रस फायदेमंद है या नहीं। ऐसी कई शंकाएं हैं, जो बदलती जीवनशैली में लोगों के मन में रहती हैं।
आज हम इन्हीं मसलों पर चर्चा करेंगे कि क्या डायबटीज में गन्ने का जूस पिया जा सकता है, क्या यह लिवर के लिए रामबाण है, क्या गन्ने के जूस से सेहत सही रहती है या बिगड़ जाती है? गन्ने में सोडियम, पोटाशियम, कैल्श्यिम और मैग्रीशियम की मात्रा होती है, जो शरीर को कई बिमारियों से बचाए रखने में मदद करते हैं।
- गन्ने का रस पाचन बनाए रखने के लिए बेहतर है। इसमें मौजूद पोटाशियम कब्ज आदि की समस्या से छुटकारा दिलाता है।
- गन्ने में आयरन की मात्रा होती है, जो खून को बढ़ाने में मदद करती है। साथ ही इसके सेवन से शरीर को नई ऊर्जा मिलती है।
- गन्ने का जूूस शुगर के मरीजों के लिए भी लाभकारी है। बशर्ते इसका सेवन सीमित मात्रा में हो। गन्ने में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है। जिस कारण यह डायबटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है। बस मात्रा संतुलित होनी चाहिए। फिर भी डाक्टरों की सलाह लेना जरूरी है।
- गन्ने का रस लिवर के लिए लाभकारी है। इसे पीलिया के लिए रामबाण माना गया है। साथ ही इसका रास महिलाओं के लिए भी फायदेमंद है। पीरियड्स के दौरान इसका सेवन करने से क्रैंप ओर क्लॉटिंग नहीं होती है।
- पुरुषों के लिए गन्ने का रस को रामबाण माना गया है, क्योंकि यह वीर्य में शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाता है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
