प्रदेश सरकार का एनपीएस का अंशदान रोकना सही नहीं, घनश्याम शर्मा का सरकार पर हमला

By: Apr 19th, 2023 12:06 am

भाजपा नेता, पूर्व कर्मचारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष का सरकार पर हमला

स्टाफ रिपोर्टर-शिमला

भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य, भारतीय राज्य पेंशनर संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व पूर्व सरकार में कर्मचारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के लिए ओपीएस तो लागू नहीं किया, उल्टा एनपीएस का अंशदान भी रोक दिया है। ऐसे में कर्मचारी असमंजस की स्थिति में हैं कि वह अब न तो एनपीएस के दायरे में आते हैं और न ही ओपीएस के दायरे में। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने चुनाव से पहले दस गारंटियां दी थी, जिन्हें सरकार बनते ही पूरा करने का आश्वासन दिया था। इसमें कर्मचारियों का ओपीएस लागू करना भी मुख्य रूप से था जिसे प्रमुख मानते हुए कर्मचारियों ने पूर्व कर्मचारियों ने पूरा भरोसा करके सरकार का साथ दिया, परंतु इसे अभी तक पूर्णतया लागू नहीं किया गया है। इससे कर्मचारी वर्ग में रोष है। उन्होंने आगे चुटकी लेते हुए कहा कि प्रदेश की सभी महिलाएं 15 सौ रुपए का इंतजार कर रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App