देव सूत्रधारी ब्रह्मा की अगवाई में भव्य शोभा यात्रा के साथ किसान मेला पद्धर का आगाज

By: Apr 16th, 2023 12:55 am

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने की पूजा अर्चना, जलेब में हुए शामिल

स्टाफ रिपोर्टर- पद्धर
इलाका रूहाड़ा(पद्धर)नरेश देव सूत्रधारी ब्रम्हा की पूजा अर्चना और शाही जलेब के साथ जिला स्तरीय किसान मेला पधर का आगाज धूूमधाम से हुआ। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मेला में आए सभी देवी देवताओं की पूजा अर्चना की और मेला की शाही जलेब का हिस्सा बने। डलाह पधर बाजार से होते हुए भव्य शोभायात्रा शिव मंदिर पहुंची। इसके उपरांत सभी देवता मेला ग्राउंड में पहुंचे। जहां देव सूत्रधारी ब्रम्हा के सह के पास पूजा अर्चना हुई। लोक निर्माण मंत्री का स्वागत करते हुए मेला कमेटी के अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर ने उन्हें शॉल टोपी से सम्मानित करते हुए स्मृति चिंह भेंट किया। द्रंग के विधायक पूर्ण चंद ठाकुर ने भी विक्रमादित्य सिंह को सम्मानित किया। इस मौके पर लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि द्रंग के विकास में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। आगे भी मिलकर विकास को ऊंचाइयों पर ले जाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उनकी सरकार दलगत राजनीति से उठकर विकास पर विश्वाश रखती है।

सरकार ने जो वायदे प्रदेश की जनता से किए हैं। वित्तीय प्रावधान कर सभी वायदों को सरकार पूरा करेगी। 2.50 लाख महिलाओं को सरकार शीघ्र पेंशन के दायरे में लाएगी। सरकार का यह कदम मंहगाई के खिलाफ योगदान होगा। एनएचएआई के साथ प्रभावित किसानों की जो जायज शिकायतें होगी आने वाले समय में अधिकारियों की बैठक बुलाकर उन पर कार्रवाई की जाएगी। 15 हजार करोड़ का मुआवजा भुगतान सरकार ने तीन महीनों के भीतर प्रभावितों का किया है। लोगों के विकास को लेकर वह शीघ्र ही जिला का दौरा करेंगे। द्रंग में भी कौल सिंह ठाकुर का सहयोग और अनुभव लेकर लोगों की सेवा करेंगे। विधायक ने जो भी समस्याएं विधानसभा में लोगों की उठाई है। उन पर भी सहानुभति विचार किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के माध्यम से प्रदेश में 2400 किलोमीटर सडक़ों को चौड़ा, अपग्रेडेशन और पक्का करने के लिए सरकार ने 28 हजार करोड़ के बजट का प्रावधान किया है। विक्रमदित्य सिंह ने कहा कि मंडी के साथ उनके परिवार का रिश्ता पुराना रहा है।

उनके स्वर्गीय पिता ने मंडी से ही अपना राजनीतिक सफर पर शुरू किया था। वह भी उनके बताए रास्ते पर आगे चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेलों के आयोजन से न केवल आपसी भाईचारा बढ़ता है। बल्कि इस तरह के आयोजन सांप्रदायिक सद्भाव को सुदृढ़ बनाने और प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने में मुख्य भुमिका निभाते हैं। इस मौके पर विधायक पूर्ण चंद ठाकुर, पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री चेत राम ठाकुर, यदुपति ठाकुर, डॉक्टर कुलकीर्ति ठाकुर, पंचायत समिति द्रंग के उपाध्यक्ष कृष्ण भोज, वंदना ठाकुर, जिला कांग्रेस महासचिव जोगिंद्र गुलेरिया, हेम सिंह ठाकुर, मेला कमेटी के अध्यक्ष एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ठाकुर, देव कारदार संघ के अध्यक्ष लेख राम ठाकुर, भंगालिया, डीएसपी पधर संजीव सूद, तहसीलदार पधर नीलम कुमारी, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रदीप ठाकुर, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग विवेक हाजरी, विकास खंड अधिकारी पद्धर विनय चौहान सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।

नियुंदरे पर मेले में 27 देवताओं ने की शिरकत
पद्धर। देव कारदार संघ पद्धर के अध्यक्ष लेख राम ठाकुर ने बताया कि मेले की शोभा बढ़ाने इस बार मुख्य देवता सुत्रधारी ब्रम्हा सहित 27 देवताओं ने शिरकत की है। इनमें देव गहरी सियुन, देव माहुनाग फागणी स्नोहल, माता जालपा भगवती सरौणधार, देव पाईंदल ऋषि डोलरा, देव अग्रिपाताल कतीउर टीला, देव गहरी गरलोग, देव गहरी कपलधार,देव गहरी शिल्ह (चौहारघाटी), माता भद्राकाली पधर, देव पाईंदल ऋषि द्रंग सिरा सिलग, देवी चर्तुभुजा गरडकोहल, देव ब्रम्हपाल शिंगार, माता चर्तुभुजा पाली, देव पाईंदल बसेहड़, माता नवदुर्गा बसेहड़, देव नारायण माणा, देव शिवजी और माता पार्वती कुन्नू, देवी जालपा बसेहड़, माता कामाख्या बाड़ी, नैणा माता द्रंग, माता संतोषी स्नेड (नारला), देव गण जौहरी मठानियुल टांडू, देव जुगड़ू डलाह शामिल है। शिव मंदिर पद्धर और माता नौणी भगवती पुंदल को भी विशेष रूप से निमंत्रण भेजा गया है। जिन्होंने भी मेला में शिरकत की।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App