‘नफीसा’ में नज़र आएंगी नम्होल की मनीषा, बालीवुड फिल्म में अहम भूमिका में दिखेगी बिलासपुर की बेटी

By: Apr 17th, 2023 10:18 pm

कार्यालय संवाददाता— बिलासपुर

बिलासपुर के नम्होल की बेटी मनीषा ठाकुर बालीवुड फिल्म ‘नफीसा’ में नजर आएंगी। फिल्म के डायरेक्टर कुमार नीरज हैं। वहीं, अक्षय ओवराय फिल्म के हीरो के हैं। इसके अलावा त्रिदह चौधरी, रवि किशन, युविका चौधरी भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग झारखंड, गुजरात, मुंबई में हुई है। बता दें कि मनीषा ठाकुर इससे पहले भी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। यह फिल्म बिहार के मुजफ्पुर के शेल्टर होम पर आधारित है। शेल्टर होम में लड़कियों पर हुए अत्याचार के बारे में ‘नफीसा’ में बताया गया है। फिल्म में मनीषा ठाकुर ‘नफीसा’ नाम की लडक़ी का रोल करेंगी। ‘नफीसा’ एक शेल्टर होम में फंस जाती है। वहीं, यहां पर हुए अत्याचार को दर्शाया गया है। इस शेल्टर होम में नफीसा पर कई तरह के अत्याचार होते हैं। कुल मिलाकर यह फिल्म शेल्टर होम पर हुए लड़कियों के अत्याचार को दर्शाएगी। शेल्टर होम में रहने वाली लडक़ी कई समस्याओं से जूझती हुई दिखाई देगी। फिल्म को और मनोरंजक बनाने के लिए पोलीटिक्स, शासन पर आधारित कहानी भी है। उधर, मनीषा ठाकुर की बालीवुड फिल्म ‘नफीसा’ को लेकर स्थानीय लोग खुश हैं। वहीं, मनीषा ठाकुर ने कहा है कि उन्हें यहां तक पहुंचाने में उनके अभिभावकों का अहम रोल रहा है। उन्होंने कहा कि पिता चंद्रमणि ठाकुर, माता निर्मला के सहयोग से ही आज वह इस मुकाम तक पहुंच पाई हैं। मनीष ने कहा कि आगामी भविष्य में वह अन्य प्रोजेक्ट्स पर भी काम रही हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App