जीडीपी ग्रोथ रेट 6.1 फीसदी, चौथी तिमाही में उम्मीद से बेहतर रही जीडीपी की रफ्तार

By: May 31st, 2023 10:00 pm

एजेंसियां- नई दिल्ली

इकॉनमी के मोर्चे पर अच्छी खबर है। जीडीपी के चौथी तिमाही के आंकड़े अनुमान से कहीं बेहतर रहे हैं। फाइनेंशियल ईयर 2022-23 की जनवरी से मार्च तिमाही में जीडीपी ग्रोथ 6.1 परसेंट रही। साल 2022-23 में जीडीपी ग्रोथ 7.2 फीसदी रही। फाइनेंशियल ईयर 2023 में इकॉनोमी पहली तिमाही में 13.1 फीसदी, दूसरी तिमाही में 6.2 फीसदी और तीसरी तिमाही में 4.5 फीसदी बढ़ी। जानकारों ने जनवरी-मार्च 2023 तिमाही में जीडीपी ग्रोथ 4.9 से 5.5 फीसदी रहने का अनुमान जताया था। लेकिन यह अनुमानों से कहीं बेहतर रही। उम्मीद की जा रही थी कि एग्रीकल्चर सेक्टर में मजबूती और डोमेस्टिक डिमांड बढऩे से भारतीय अर्थव्यवस्था को सपोर्ट मिल सकता है।

जीडीपी के आंकड़े राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय जारी करता है। एनएसओ के बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2022-23 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में आर्थिक वृद्धि दर 4.5 प्रतिशत थी। जीडीपी ग्रोथ रेट 2021-22 की जनवरी-मार्च तिमाही में चार प्रतिशत रही थी। आंकड़ों के अनुसार, पूरे वित्त वर्ष 2022-23 में आर्थिक वृद्धि दर 7.2 प्रतिशत रही। इससे पिछले वित्त वर्ष 2021-22 में यह 9.1 प्रतिशत थी। ग्रॉस वैल्यू एडेड के प्रॉविजनल अनुमानों के मुताबिक फाइनेंशियल ईयर 2023 में मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर की रफ्तार 1.3 परसेंट रही। 2022 में इस सेक्टर की ग्रोथ 11.1 फीसदी रही थी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App