हमीरपुर के विनोद टीम इंडिया के कोच, थाईलैंड में बीच कोर्फबाल वल्र्डकप में संभालेंगे टीम का जिम्मा

By: May 1st, 2023 12:06 am

निजी संवाददाता— भोरंज

पांच से सात मई को थाईलैंड के पट्टाया शहर में होने वाले द्वितीय बीच कोफर्बाल वल्र्डकप में हिमाचल के विनोद ठाकुर को भारतीय टीम का कोच नियुक्त किया गया है। विनोद की इस नियुक्ति से भारतीय टीम को उनके कोफर्बाल खेल के लंबे अनुभव का लाभ मिलेगा। अखिल भारतीय कोफर्बाल संघ ने विनोद ठाकुर के कोफर्बाल खेल व कोच के अनुभव व उपलब्धियों को देखते हुए चयन किया है। विनोद ठाकुर इन दिनों महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना सरकाघाट मंडी में सुपरवाइजर के पद पर सेवारत हैं। बतौर खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए विनोद ठाकुर ने कई गोल्ड, सिल्वर व कांस्य पदक दिलाए हैं।

इसके अलावा आठ सीनियर, आठ फेडरेशन कप व पांच नार्थ जोन प्रतियोगिताएं खेलकर एक कीर्तिमान स्थापित किया है। विनोद ठाकुर ने बताया कि भारतीय टीम का कोच बनना हिमाचल के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि देश में दो राज्य हरियाणा और हिमाचल कोफर्बाल खेल में सबसे बेहतर कार्य कर रहे हैं। उधर, हिमाचल प्रदेश कोफर्बाल संघ के महासचिव बीआर सुमन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सेस राम राठौर, सतीश शर्मा, ऊषा ठाकुर, हमीरपुर जिलाध्यक्ष पवन रांगड़ा, महासचिव प्रवीण शर्मा मंडी महासचिव देवदत्त प्रेमी, शिमला पवन नेगी, बिलासपुर वरिष्ठ उपाध्यक्ष बालकृष्ण, दत्तराम शास्त्री कुल्लू, मनीश कुमार व अन्य ने विनोद ठाकुर को कोच नियुक्त करने पर खुशी जाहिर की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App