हिमाचल को फायदा होगा; तो हरियाणा को दिया जाएगा सतलुज का पानी, स्कीम पर हो रहा विचार

By: May 2nd, 2023 6:01 pm

शिमला। पड़ोसी राज्य हरियाणा को पानी देने के मामले में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा बयान दिया है। मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि हिमाचल को लाभ होगा, तो हरियाणा को भी सतलुज का पानी दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पानी का दान सबसे बड़ा दान होता है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उनसे सीधे हरियाणा को नहर के जरिए पानी देने का आग्रह किया है। इस स्कीम पर अभी विचार चल रहा है और यदि हरियाणा इस प्रोजेक्ट को अपनी लागत पर करना चाहता है, तो हिमाचल सहमत है, लेकिन हिमाचल की भी कुछ आय होनी चाहिए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App