नगर निगम चुनाव: भारी बारिश के बीच शिमला में मतदान की रफ्तार धीमी, 34 वार्डों के लिए वोटिंग

By: May 2nd, 2023 2:36 pm

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-शिमला

राजधानी शिमला मेें भारी बारिश के बीच नगर निगम शिमला के 34 वार्डों के लिए मतदान प्रक्रिया जारी है। मतदान प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शुरू हो गई थी, लेकिन शहर में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण सुबह से ही मतदान धीमा चल रहा है। दोपहर 12 बजे तक शहर के सभी वार्डो में सिर्फ 29 प्रतिशत वोटिंग ही हुई, जबिक दोपहर बाद 2 बजे तक मतदान प्रतिशत 50 प्रतिशत तक भी नहीं पहुंच पाया था।

मतदान प्रक्रिया शाम 4 बजे तक ही चलेगी। इसके बाद मतदान थम जाएगा। शहर के 34 वार्डों के लिए मतदान हो रहा है। राज्य चुनाव आयोग के अनुसार 93,920 कुल मतदाता पंजीकृत हैं, वहीं नगर निगम चुनावों के लिए 102 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। भाजपा व कांग्रेस पार्टी ने सभी वार्डो से प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उत्तारा हैं, जबिक आम आदमी पार्टी 21 वार्डों से लड़ रही है।

माकपा ने 4 उम्मीदवार चुनाव में उत्तारे हैं और 9 प्रत्याशी निदर्लीय चुनाव लड़ रहे हैं। मतों की गणना 4 मई को होगी और उसी दिन चुनावी नतीजे भी घोषित किए जाएंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App