चंडीगढ़ में ‘मन की बात’ पर बवाल, कम्युनिटी सेंटर में प्रसारण के विरोध पर आप पार्षद गिरफ्तार

By: May 1st, 2023 12:07 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — चंडीगढ़

वार्ड नंबर 17 से आम आदमी पार्टी के पार्षद दमनप्रीत सिंह को चंडीगढ़ पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। उनकी यह गिरफ्तारी कम्यूनिटी सेंटर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के प्रसारण को लेकर हुई। हालांकि कार्यक्रम की समाप्ति के बाद दमनप्रीत सिंह को पुलिस ने रिहा भी कर दिया। उनके समर्थन में आप के पूर्व अध्यक्ष प्रेम गर्ग, पार्षद तरुणा मेहता, आप पार्षद प्रेम लता और आप नेता यादविंदर मेहता भी सेक्टर 17 पुलिस स्टेशन पहुंचे और पुलिस की इस कार्रवाई पर खेद जताया। दमनप्रीत सूंघ ने कहा कि नगर निगम के किसी भी कम्युनिटी सेंटर में किसी भी तरह के राजनीतिक कार्यक्रम पर पूर्णत पाबंदी है। कोई भी पोलिटिकल पार्टी इन कम्युनिटी सेंटर्स में राजनीति से जुड़े कार्यक्रम नहीं कर सकती, तो फिर भाजपा ने शहर के सभी कम्युनिटी सेंटर में नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण कैसे करवाया।

भाजपा सीधे तौर पर सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। ऐसे धक्के से जनता को बुला कर भाजपा ऐसे कार्यक्रम को करवाती है और हिस्टोरिकल इवेंट होने की ढींगे हांकती है। दमनप्रीत सिंह ने कहा कि शहर की जनता भाजपा के ऐसे ढकोसलों को देख-देख कर उकता चुकी है, जिसका जवाब शहर की जनता आने वाले 2024 के लोकसभा चुनावों में देगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App