मझगांव खुर्द में खेल मैदान को 20 लाख

By: Jun 30th, 2023 12:55 am

स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल ने धोबटन के मेले में दी सौगात, खिलाड़ी नवाजे

दिव्य हिमाचल ब्यूरो- सोलन
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि युवाओं के बेहतर मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य में खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। डॉ. शांडिल सोलन विकास खंड की ग्राम पंचायत शामती के गांव धोबटन में आयोजित मेले को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। डॉ. शांडिल ने इससे पूर्व ग्राम पंचायत शामती के मझगांव खुर्द में 20 लाख रुपए की लागत से बनने वाले खेल मैदान का शिलान्यास भी किया। उन्होंने धरांजटी खुर्द के संपर्क मार्ग को पक्का करने के लिए 2 लाख रुपए की अतिरिक्त धनराशि देने की घोषणा की।

उन्होंने ग्राम पंचायत शामती के मझगांव खुर्द में निर्मित खेल मैदान के लिए 5 लाख रुपए की अतिरिक्त धनराशि देने की घोषणा भी की। उन्होंने मझगांव से धोबटन मेला मैदान तक पक्का रास्ता बनाने के लिए 2 लाख रुपए देने की घोषणा की। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने पंचायत घर कोठों के निर्माण के लिए 3 लाख रुपए की अतिरिक्त धनराशि देने की घोषणा की। उन्होंने खेलकूद प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कार भी वितरित किए। डॉ. शांडिल ने मेला समिति को 11 हजार रुपए देने की घोषणा भी की।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App