मुंबई पहुंचे हिमाचल के 36 जनप्रतिनिधि, 3300 से ज्यादा प्रतिनिधि ले रहे हैं सम्मेलन में हिस्सा

By: Jun 17th, 2023 12:12 am

विशेष संवाददाता — शिमला

प्रथम राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन भारत-2023 में हिस्सा लेने के लिए विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया समेत 36 जनप्रतिनिधि मुंबई पहुंच गए हैं। एमआईटी स्कूल ऑफ गवर्नमेंट पूणे की ओर से मुंबई के जियो कन्वेनशन सेंटर बाद्रा-कुर्ला में सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इनमें उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह, मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर, मोहन लाल ब्राक्टा और संजय अवस्थी भी शामिल हुए। इसके अतिरिक्त विपिन सिंह परमार, राजेंद्र राणा, सतपाल सिंह सत्ती, संजय रत्न, केवल सिंह पठानिया, हरीश जनारथा, सुरेंद्र शौरी, रीना कश्यप, सुदर्शन सिंह बबलू, होशियार सिंह, राकेश जम्वाल, विनोद कुमार, पूर्ण चंद ठाकुर, सुरेश कुमार, जीत राम कटवाल, राजेश धर्माणी, केएल ठाकुर, विनय कुमार, कुलदीप सिंह राठौर, मलेंद्र राजन, देवेंद्र कुमार भुट्टो, इंद्र दत्त लखनपाल, यादविंद्र गोमा, पवन काजल, डा. जनक राज, त्रिलोक जम्वाल, लोकेंद्र कुमार, भवानी सिंह पठानिया, दीप राज, विक्रम सिंह ठाकुर, विनोद सुल्तानपुरी, चेतन्य शर्मा, आशीष शर्मा, दलीप ठाकुर, चंद्र शेखर और रवि ठाकुर ने भी महासम्मेलन में भाग लिया। इस सम्मेलन में पूरे भारत वर्ष से 3300 से अधिक जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस सम्मेलन में पूर्व विधान सभा तथा विधान मंडल अध्यक्ष भी विशेष रूप से आमंत्रित थे। शुक्रवार को कार्यक्रम का शुभारंभ लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिड़ला ने किया। इस अवसर पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस, महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नारवेकर, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, मीरा कुमार और शिवराज पाटिल भी शामिल थे। कार्यक्रम के संयोजक राहुल कराड़ ने सभी अतिथियों को सम्मानित किया। यह देश का पहला ऐसा महासम्मेलन है इसमें 3300 से ज्यादा जनप्रतिनिधियों ने एक मंच साझा किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App