लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा नेता हुए एक्टिव

By: Jun 3rd, 2023 12:17 am

कुल्लू में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थन ने पदाधिकारियों से की बैठक, संगठन को मजबूत करने के दिए टिप्स

कार्यालय संवाददाता-कुल्लू
पूर्व मुख्यमंत्री ने जिला परिषद भवन कुल्लू में आयोजित बैठक में सभी पदाधिकारियों को 2024 के लोकसभा चुनावों की दृष्टिगत कमर कसने को कहा। उन्होंने ने वर्तमान कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इस सरकार में सभी विकास कार्य ठप हो गए हैं। विकास की गति पूर्णतया रुक गई है। यह सरकार छल करके सता में आई है और अब गारंटियों के नाम पर प्रदेश की जनता से छल कर रही है। प्रदेश की जनता अपने साथ हुए छल का आने वाले 2024 के लोकसभा चुनावों में प्रदेश की चारों सीटों पर भाजपा को जीता करके लेगी। प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थन ने इस अवसर पर बताया कि प्रदेश के 7800 बूथों पर बूथ सशक्तिकरण का कार्य 10 जून तक पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने इस अवसर पर पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए।

कुल्लू जिला भाजपा पदाधिकारियों की बैठक जिला परिषद सभागार भवन में संपन्न हुई। बैठक में पूर्व मुख्य मंत्री जयराम ठाकुर व भाजपा संगठन मंत्री सिद्धार्थन का विशेष मार्गदर्शन मिला। पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया कि 14जून को रथ मैदान कुल्लू में भाजपा की बड़ी रैली होगी जिसे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि मंडी लोकसभा के 17 विधान सभा क्षेत्र से इस रैली में भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में रैली की तैयारियों व प्रबंध को लेकर व्यापक चर्चा की गई। इस अवसर पर इससे पूर्व एपूर्व शिक्षा मंत्री गोबिंद ठाकुर ने नेता प्रतिपक्ष व जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा ने संगठन मंत्री का शाल व टोपी पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी राकेश जंबाल, बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी, आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार, पूर्व विधायक महेश्वर सिंह, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर, संसदीय क्षेत्र के विस्तारक सुरेश शर्मा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अमित सूद, जिला कुल्लू के प्रभारी बिहारी लाल शर्मा, भाजपा नेता नरोतम ठाकुर, सभी मंडलों के अध्यक्ष व महामंत्री सभी मोर्चों व प्रकोष्ठों के अध्यक्ष व महामंत्री प्रदेश व जिला पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App