Breaking News : हर्ष महाजन हिमाचल भाजपा कोर ग्रुप में शामिल, जेपी नड्डा ने की नियुक्ति

By: Jun 6th, 2023 11:19 pm

राजेश मंढोत्रा – शिमला

पूर्व कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री हर्ष महाजन को हिमाचल भाजपा कोर ग्रुप का सदस्य मनोनीत किया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनकी नियुक्ति की है। गौरतलब है कि पिछले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हर्ष महाजन ने कांग्रेस को छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था। इसके बाद विधानसभा चुनाव के दौरान चंबा जिला में और जिला से बाहर भी उन्होंने पार्टी के लिए प्रचार किया, लेकिन भाजपा चुनाव हार गई और सरकार कांग्रेस की बन गई। अब जेपी नड्डा ने इन्हें भाजपा कोर ग्रुप का सदस्य मनोनीत कर दिया है। भाजपा में कोर ग्रुप सभी तरह के फैसले लेने वाली इकाई है और पार्टी का हर कार्यक्रम कोर ग्रुप में चर्चा के बाद ही तय होता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App