रोहडू में गैस सिलेंडर के लिए मारामारी

By: Jun 2nd, 2023 12:55 am

भाजपा बोली-दो दिन के अंदर समस्या हल नहीं हुई तो करेंगे प्रदर्शन

बृजेश फिस्टा-रोहडू
रोहडू उपमंडल में इन दिनों गृहिणीयों को गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो रहा हैं। पिछले कुछ दिन से चली आ रही यह समस्या थमने का नाम नहीं ले रही। एक गाड़ी रोहडू सुबह पहुंचती है। जो आधे घंटे में खाली हो जाती है। आधे से अधिक कतारों में खड़े लोगों को मायूस हो कर वापस लौटना पड़ रहा हे। उधर भाजपा मंडल रोहडू महामंत्री सुधीर चौहान ने बताया कि यदि समय रहते गैस सप्लाई बहाल नहीं की तो लोगों के साथ मिलकर भाजपा आंदोलन करेगी। अब गांव से भी लोग सिलेंडर भरने के लिए रोहडू गैस एजेंसी पहुंच रहे है।

आने वाले समय में यही हाल रहा तो यह समस्या और गंभीर और विकराल हो जाएगी। इंडेन गैस एजेंसी प्रभारी रोहडू बलवंत सिंह ठाकुर से जब बात की गई तो उनका कहना है कि एक माह में रोहडू से 35 से 40 ट्रक गैस सिलेंडर का ऑर्डर रहता है, जबकि कुछ समय से यह आपूर्ति यूनियन की हड़ताल के कारण एक माह में किसी तरह से 25 ट्रक तक रह गई है। कम आपूर्ति में किसी तरह से मांग को पूरा करने का प्रयास है। (एचडीएम)


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App