ऑल इंडिया पुलिस गेम्स को हिमाचल की महिला हैंडबाल टीम सिलेक्ट, बनखड़ में ट्रायल 17 का चयन

By: Jun 4th, 2023 10:14 pm

स्टाफ रिपोर्टर— ऊना

हिमाचल प्रदेश पुलिस महिला हैंडबॉल टीम का ट्रायल ऊना के प्रथम आईआरबीएन बटालियन बनगढ़ में हुआ, जिसमें हिमाचल प्रदेश हैंडबॉल टीम में सिलेक्शन के लिए काफी संख्या में महिला खिलाडिय़ों ने भाग लिया। इस संबंध में हिमाचल प्रदेश पुलिस महिला हैंडबॉल टीम के कोच बलवीर सिंह ने बताया कि ट्रायल में 17 खिलाडिय़ों का चयन किया गया। इन खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण शिविरों में प्रशिक्षित किया जाएगा, जिसके बाद इन्हें ऑल इंडिया पुलिस खेलों में हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि यह ट्रायल डीएसपी अंकित शर्मा की देख-रेख में आयोजित किए गए तथा इसमें विशेष तौर पर युवा सेवा एवं खेल विभाग से वरिष्ठ हैंडबॉल प्रशिक्षक अशोक गौतम, मनोज ठाकुर दोनों प्रशिक्षकों ने खिलाडिय़ों की तकनीक के आधार पर चयन किया। बलवीर सिंह ने बताया कि हिमाचल प्रदेश पुलिस की महिला टीम पहली बार इस प्रतियोगिता में भाग लेगी। इससे पूर्व एचपी पुलिस वूमन हैंडबॉल नहीं थी। उन्होंने कहा कि हिमाचल की टीम कड़ी मेहनत करेगी और प्रदेश के लिए कोई न कोई पदक जरूर जीतेगी। उन्होंने प्रदेश पुलिस महिला हैंडबॉल टीम का गठन करने के लिए पुलिस विभाग का आभार जताया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App