सीमा पर आधारभूत ढांचा तैयार करना जरूरी

By: Jun 30th, 2023 12:55 am

शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रबुद्ध जन सम्मेलन में मुख्यातिथि ने देश को महाशक्ति बनाने पर दिया जोर
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-नाहन
नाहन में शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रबुद्ध जन सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने की और इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में केंद्र विश्वविद्यालय के पूर्व वाइस चांसलर कुलदीप अग्निहोत्री उपस्थित रहे। कुलदीप अग्निहोत्री ने भारत का विभाजन क्यों हुआ और उसे कांग्रेस ने क्यों स्वीकार किया उसके ऊपर स्पष्ट व्याख्यान जनता के समक्ष रखा। देश को महाशक्ति बनाने पर बल दिया। कुलदीप ने 1962 में चीन का जब युद्ध हुआ था उसके पीछे क्या कारण रहे, उस समय सरकार तैयार क्यों नहीं थी और उस समय इस तत्कालीन सरकार की मानसिकता युद्ध के लिए नहीं थी । उन्होंने जनता के समक्ष अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि युद्ध के 50-60 साल बाद भी भारत ने चीन बॉर्डर पर रोड नेटवर्क नहीं खड़ा किया और आधारपूर्वक ढांचा तैयार नहीं किया । उन्होंने कहा कि आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की सोच बदली है।

उन्होंने कहा कि भारत शक्तिशाली बना है, निर्णय लेने वाला भारत बना है। उन्होंने कहा कि आज अमेरिका और रूस जैसे शक्तिशाली देश भारत के दोस्त बनना चाहते हैं। डॉ राजीव बिंदल ने कुलदीप अग्निहोत्री का धन्यवाद किया और कहा कि जिस प्रकार से भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है अवश्य भारत दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश बनने जा रहा है। आज भारत आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ रहा है। कार्यक्रम में पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप, पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी , बलदेव तोमर, बलदेव भंडारी, रीना कश्यप, विनय गुप्ता उपस्थित रहे। उधर, विश्व पटल पर आज का भारत विषय कानून एवं विधि विभाग भाजपा जिला सिरमौर द्वारा आयोजित संगोष्ठी में डा. कुलदीप चंद अग्निहोत्री ने विचार रखे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App