प्री-मानसून से लोक निर्माण विभाग को एक करोड़ से ज्यादा का नुकसान

By: Jun 4th, 2023 12:11 am

एक सप्ताह के बारिश के स्पैल ने जल शक्ति विभाग और बिजली बोर्ड को भी दिए करोड़ों के जख्म

सुभाष शर्मा-नाहन
बीते 24 घंटे में जिला सिरमौर के मैदानी भागों में अधिकतम तापमान में उछाल दर्ज हुआ है। वहीं जिला के धौलाकुआं में बीते 24 घंटे में 32.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। पिछले एक सप्ताह के बारिश के स्पैल के बाद जिला में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है, जबकि जिला के पर्वत्तीय क्षेत्रों में अभी भी तापमान में कमी दर्ज हो रही है। मई माह के बारिश के स्पैल ने लोक निर्माण विभाग 12वां वृत्त के तहत विभिन्न मंडलों में अब तक एक करोड़ से उपर का नुकसान बारिश से अब तक दर्ज हो चुका है। जबकि जिला के जल शक्ति विभाग व विद्युत बोर्ड का आकलन करोड़ों के नुकसान का आंका गया है।

अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग 12वां वृत्त नाहन ईं. अरविंद कुमार ने बताया कि बारिश के स्पैल से इस मर्तबा अब तक एक करोड़ से अधिक का नुकसान आकलन अनुसार हो चुका है। वहीं सभी अवरुद्ध मार्गों को बहाल कर दिया गया है। वहीं लिंक रोड खोलने का कार्य भी जारी है। गौर हो कि जारी बारिश से लोक निर्माण विभाग की 44 सडक़ें एक ही दिन में जहां बाधित हुई हैं। वहीं दर्जनों सडक़ों पर भू-स्खलन से नुकसान हुआ। उधर विद्युत बोर्ड के अनुसार एलटी लाइनों को भारी मात्रा में नुकसान पहुंचा है। वहीं अब बिजली आपूर्ति को अधिकतर क्षेत्रों में बहाल कर दिया गया है। उधर मौसम विभाग ने मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आगामी सात जून तक गरज के साथ बारिश की संभावनाएं व्यक्त की हैं। (एचडीएम)


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App