महासम्मेलन की तैयारियों का लिया जायजा

By: Jun 11th, 2023 12:55 am

रथ मैदान ढालपुर में होगी भाजपा की महारैली, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे शिरकत

कार्यालय संवाददाता-कुल्लू
केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ वर्ष पूर्ण होने पर ऐतिहासिक रथ मैदान ढालपुर में 14 जून को भाजपा महासम्मेलन और रैली का आयोजन कर रही है। यह महारैली मंडी संसदीय क्षेत्र की होगी। इस रैली को संबोधित करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कुल्लू आएंगे। सम्मेलन के लिए रथ मैदान ढालपुर में तैयारियां शुरू हो गई। तैयारियों का जायजा लेने के लिए शनिवार को भाजपा का प्रदेशाध्यक्ष डा. राजीव बिंदल और नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर रथ मैदान पहुंचे। इस दौरान व्यवस्थाओं को देखा गया। वहीं, महासम्मेलन के लिए और क्या-क्या इंतजाम करने हैं पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए।

तैयारियों का जायजा लेने के बाद भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल और नेता प्रतिपक्ष ने पदाधिकारियों के साथ बैठक की। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने बताया कि 14 जून को रथ मैदान ढालपुर में महारैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली को जेपी नड्डा संबोधित करेंगे। इस मौके पर पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष भीमसेन शर्मा, बंजार विधायक सुरेंद्र शौरी, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारियों ने दोनों नेताओं का स्वागत किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App