19,022 फुट की ऊंचाई पर जी-20 शिखर सम्मेलन में परफॉर्म करेंगी नादौन की वंशिका परमार

By: Jul 10th, 2023 11:20 am

धर्मशाला। मिस अर्थ इंडिया-2022 वंशिका परमार को जी-20 शिखर सम्मेलन 2023 के कार्यक्रम में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं। यह कार्यक्रम 23 अगस्त से तीन सितंबर तक चलेगा, जिसमें हमीरपुर के नादौन की वंशिका परमार 30 अगस्त को जी-20 फैशन इवेंट में परफॉर्म करेंगी।

बता दें कि वंशिका परमार मिस अर्थ इंडिया-2022 की विजेता रह चुकी हैं, जो कि अब जी-20 की अध्यक्षता के उपलक्ष्य में लद्दाख अंतरराष्ट्रीय फैशन रनवे में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। लद्दाख इंटरनेशनल फैशन रन-वे के संरक्षक पंकज गुप्ता और मिस अर्थ इटली गिउलिया रगाजिनी के नेतृत्व में हो रहे इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का मकसद जलवायु संकट से निपटना और ईको टूरिज्म को बढ़ावा देना है। साथ ही फैशन के जरिए स्थानीय शिल्प कौशल और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दुनिया तक पहुंचाना है।

यह कार्यक्रम गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉड्र्स का प्रयास भी है, क्योंकि यह 19,022 फुट की ऊंचाई पर प्रदर्शित किया जाने वाला सबसे ऊंचा फैशन रैंप है। इस इवेंट को एक डॉक्यूमेंट्री का रूप दिया जा रहा है। कार्यक्रम में जी-20 देशों और जी-20 अतिथि देशों की लगभग 26 ब्यूटी पेजेंट क्वीन्स भाग लेंगी, जिन्होंने मिस यूनिवर्स, मिस अर्थ और मिस वल्र्ड मंच की शोभा बढ़ाई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App