विटामिन बी 12 की कमी

By: Jul 15th, 2023 12:14 am

विटामिन और मिनरल्ज जैसे पोषक तत्त्व शरीर के बेहतर स्वास्थ्य और कामकाज के लिए जरूरी हैं। पोषक तत्त्वों की कमी से शरीर अंदर से कमजोर और बीमार हो सकता है। इन जरूरी पोषक तत्त्वों में से एक विटामिन बी-12 भी है। शरीर में इसका काम न केवल रेड ब्लड सैल्स और डीएनए को बनाना है, बल्कि यह तंत्रिका तंत्र यानी नव्र्स सिस्टम और दिमाग के स्वास्थ्य को भी बढ़ाता है…

हमें अपने शरीर को सेहतमंद रखने के लिए कई तरह के न्यूट्रीएंट्स की जरूरत होती है, उनमें से एक है विटामिन बी-12। विटामिन और मिनरल्ज जैसे पोषक तत्त्व शरीर के बेहतर स्वास्थ्य और कामकाज के लिए जरूरी हैं। पोषक तत्त्वों की कमी से शरीर अंदर से कमजोर और बीमार हो सकता है। इन जरूरी पोषक तत्त्वों में से एक विटामिन बी-12 भी है। शरीर में इसका काम न केवल रेड ब्लड सैल्स और डीएनए को बनाना है, बल्कि यह तंत्रिका तंत्र यानी नव्र्स सिस्टम और दिमाग के स्वास्थ्य को भी बढ़ाता है। हैल्थ एक्सपट्र्स हमेशा इस बात कि सलाह देते हैं कि हमें शरीर में इस पोषक तत्त्व की कमी नहीं होने देनी चाहिए वरना कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए हमें कुछ खास तरह के फूड्स खाने की जरूरत पड़ती है, जिनमें अंडे, ओट्स, मिल्क प्रोडक्ट्स, ब्रोकली और साल्मन मछली जैसी चीजें शामिल हैं। आइए जानते हैं कि शरीर में विटामिन बी-12 की कमी से क्या नुकसान हो सकते हैं।

शरीर में खून की कमी
अगर आप अपनी डेली डाइट में विटामिन बी-12 से भरपूर भोजन नहीं करेंगे तो आपको एनीमिया हो सकता है और ऐसे में शरीर में खून की कमी हो जाएगी, फिर आपको थकान और कमजोरी का एहसास होगा। बॉडी में रेड ब्लड सैल्स के निर्माण के हमें इस न्यूट्रीएंट की जरूरत होती है।

हड्डियां होंगी कमजोर
हम अकसर हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम और विटामिन डी की कमी को दूर करने पर जोर देते हैं, लेकिन ये भूल जाते हैं कि हड्डियों के लिए विटामिन बी-12 भी उतना ही जरूरी है। अगर आपके शरीर में इस न्यूट्रीएंट की कमी हुई तो आस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारी हो सकती है।

खूबसूरती होगी कम
बिटामिन बी-12 हमारे शरीर की खूबसूरती को भी बढ़ाने में अहम योगदान देता है, इसलिए इसकी कमी नहीं होनी चाहिए। ये हमारी त्वचा, बालों और नाखूनों को सेहतमंद रखने में मदद करता है, जिससे हमारा लुक बेहतर होता है।

मांसपेशियों में ऐंठन और कमजोरी
विटामिन बी-12 की कमी सेंसर नर्व फंक्शन को नेगेटिव रूप से प्रभावित करती है। जिससे मांसपेशियों में ऐंठन और कमजोरी महसूस हो सकती है।

सिरदर्द
सिरदर्द वयस्कों और बच्चों में विटामिन बी-12 की कमी के सबसे कॉमन लक्ष्णों में से एक है। इसकी कमी से सिरदर्द के साथ-साथ न्यूरोलॉजिकल साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं। कुछ रिसर्च से पता चलता है कि जिन लोगों को अकसर सिरदर्द होता है उनमें विटामिन बी-12 की कमी देखी जाती है।

मुंह, जीभ में दर्द और सूजन
ग्लोसिटिस एक मेडिकल शब्द है जो जीभ की सूजन, लालिमा और दर्द के बारे में बताता है। यह विटामिन बी-12 की कमी के कारण हो सकता है। विटामिन बी-12 की कमी वाले लोगों में स्टामाटाइटिस के साथ ग्लोसिटिस दिखाई दे सकता है, जिस कारण मुंह में घाव और सूजन हो सकती है।

हाथों और पैरों में जलन
पेरेस्टेसिया एक मेडिकल शब्द है, जिसमें शरीर के कुछ अंगों जैसे हाथों-पैरों में चुभन और जलन महसूस हो सकती है। विटामिन बी-12 की कमी से ये लक्षण महसूस हो सकते हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App