राष्ट्रीय खेल हॉकी का उज्ज्वल भविष्य…

By: Aug 23rd, 2023 12:05 am

देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। आजादी के बाद हमारे देश ने विभिन्न क्षेत्रों में बहुत आयाम स्थापित किए हैं। आज हमारा देश दुनिया के साथ कदमताल मिला रहा है, विकास के मामले में भी हमारा देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। खेलों में भी हमारा देश आगे बढ़ रहा है, लेकिन बहुत से लोगों को यह भी शायद पता नहीं होगा कि इस बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में हमारे देश की पुरुष हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह ट्राफी अपने नाम कर देश का मान बढ़ाया। इस ट्राफी में हमारे देश की टीम की चौथी बार जीत है। सरकारों को राष्ट्रीय खेल में देश को नम्बर एक बनाने के लिए भरपूर प्रयास करने चाहिए। इस खेल के खिलाडिय़ों को विशेष सुविधाएं देनी चाहिए। सरकार की अनदेखी के कारण हमारे देश के बहुत से लोग यह भी नहीं जानते होंगे कि हॉकी हमारे देश का राष्ट्रीय खेल है।

-राजेश कुमार चौहान, सुजानपुर टीहरा


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App