जापान में छाई पिहोवा की बेटी, चेतना राणा ने टोक्यो अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में प्रोग्राम मैनेजर की भूमिका निभाई

By: Aug 29th, 2023 12:06 am

मुकेश डोलिया — पिहोवा

पिहोवा के छोटे से गांव बीबीपुर कलां की बेटी चेतना राणा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनाई पहचानए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम चमकाने वाली चेतना राणा को टैगोर गु्रप ऑफ स्कूल मैनेजमेंट द्वारा सम्मानित किया गया। टैगोर गु्रप का स्कूल प्रबंधन समिति के कीमती लाल वत्ता, चंद्रप्रभा वत्ता व टैगोर बाल निकेतन स्कूल के प्राचार्य प्रवीण सैनी के साथ टैगोर पब्लिक स्कूल के प्राचार्य द्वारा चेतना राणा को सम्मान समारोह में स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य प्रवीण सैनी व प्रभा वत्ता ने संबोधन में कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र अर्थशास्त्र विभाग की पीएचडी स्कॉलर चेतना राणा टैगोर बाल निकेतन स्कूल की छात्रा रही है। चेतना राणा ने इसी स्कूल से 12वीं की परीक्षा पास की थी और दसवीं क्लास तक दो क्लास जंप की थी। चेतना राणा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जहां अपने गांव हरियाणा प्रदेश प्रदेश का नाम रोशन किया है।

वही टैगोर बाल निकेतन स्कूल का भी गौरव बढ़ाया है। प्रदेशए देश व इलाके की बेटियों का गौरव बढ़ाने का काम किया है। चेतना राणा ने विश्व के 740 अर्थशास्त्रियों के सेमिनार को प्रोग्राम मैनेजर के तौर पर गाइड करने का काम किया। जापान के टोक्यो में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय सेमिनार के लिए अमेरिका इंटरनेशनल स्टडीज एसोसिएशन आईएसए द्वारा चेतना राणा के स्पॉन्सर किया गया था। जापान के टोक्यो शहर में अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन जिसका विषय एशिया पेसिफिक रीजन कॉन्फ्रेंस का आयोजन क्या गया था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App