यमुनानगर में कांग्रेस हुई एकजुट, भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ पर निकाली यात्रा

By: Sep 10th, 2023 12:02 am

गुरदीप राणा — प्रतापनगर
आज ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को एक वर्ष पूर्ण हुए। देश में भाजपा द्वारा फैलाई गई नफरतों को मोहब्बत से मिटाने का जिम्मा जननायक राहुल गांधी व राष्ट्रीय महासचिव बहन कुमारी सैलजा ने अपने मजबूत कंधों पर लिया है। कार्यकर्ताओं ने ‘जोड़ो जोड़ो भारत जोड़ो’और जुड़ेगा भारत जीतेगा इंडिया के नारे लगाए। इस यात्रा में शामिल होने वाले युवा, किसान, महिलाएं एवं बच्चे सिर्फ मोहब्बत चाहते हैं। राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए देश में फैलाई गई नफरतों के व्यापार को बंद करने के लिए ‘मोहब्बत की दुकान’ खोली गई। राहुल गांधी ने ये सिद्ध कर दिया कि देश में परिवर्तन लाने के लिए सिर्फ एक ही बंदा काफी है। निर्मल चौहान, श्याम सुंदर बतरा,राकेश शर्मा काका, अनिल गोयल, राय सिंह राजेश शर्मा, देवेंद्र पार्षद, विनय काम्बोज पार्षद आदि ने कहा भारत जोड़ो यात्रा सिर्फ एक यात्रा नहीं है। यह देश में फैली नफरत के खिलाफ प्रेम-करुणा-सौहार्द का पैगाम लिए जन-जन की एक पहल है, जिसे जनता का पूर्ण समर्थन मिल रहा है। इस यात्रा में राहुल गांधी व बहन कुमारी सैलजा के नेतृत्व में हजारों लोगों ने अंबाला पहुंचकर भाग लिया।

इस मौके पर निर्मल चौहान पूर्व प्रत्याशी, श्याम सुंदर बतरा कोर्डिनेटर जिला कांग्रेस कमेटी एवं पूर्व चेयरमैन जिला परिषद एराकेश शर्मा काका पूर्व जिला अध्यक्ष, अनिल गोयल पूर्व जिला अध्यक्ष, राय सिंह गुर्जर प्रवक्ता, राजेश शर्मा, देवेंद्र पार्षद, विनय काम्बोज पार्षद, मोहन वर्मा, हरपाल प्रधान सुढल, रविंद्र सिंह बबलू, मेम सिंह दहिया, सचिन शर्मा,असगर मलिक प्रतिनिधि पूर्व मंत्री अकरम खान, विजय गौतम पूर्व प्रधान केएल टीनू, सरदार हरबंस बाली, करण छाबड़, अशोक पूर्व जिला पार्षद, बिंदर काम्बोज नंबरदार, अंग्रेज गाबा, किरणपाल राणा, विक्रम राठी, हाकम सिंह, हार्दिक, आकाश बतरा, अरविंदर घई, साहिल चौहान, आरके वर्मा, अवि मलिक मनप्रीत, राजिंदर, मोनी, नसीम, सुलेमान, विजय, दीप सुघ, जब्बार पोसवाल, निर्मला यादव, ऊषा भट्ट, सतनाम सिंह संधु आदि मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App