बागबानी मंत्री जंगत सिंह नेगी डटे हैं मोर्चे पर

By: Sep 15th, 2023 12:12 am

निगुलसरी मार्ग ठप होने के बाबजूद नकदी फसलों को तलाशा दूसरा रास्ता, हर कोई कर रहा तारीफ

दिव्य हिमाचल ब्यरो—रिकांगपिओ
किन्नौर जिला के निगुलसरी नामक स्थान पर बीते छह दिनों से अवरुद्ध एनएच-पांच को शुक्रवार तक बहाल किए जाने की पूरी संभावना जताई जा रही है। सरकार द्वारा इतने बड़े अवरुद्ध मार्ग को बहाल करने के लिए जो तत्परता दिखाई जा रही है, उस की तारीफ हो रही है। इस दौरान किन्नौर जिला के जन प्रतिनिधि एवं प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी अपने सभी प्रस्तावित कार्यक्रमों को रद्द कर निगुलसरी घटना स्थल पर डे वन से खड़े रह कर कार्य को गति प्रदान करते दिखे। कार्यस्थल पर पूरे-पूरे दिन खड़े रहने के साथ रात दस-दस बजे तक भी घटना स्थल पर खड़े रह कर इंजीनियर्स सहित कामगारों की हौसला अफजाई करते दिखे। सभी नेगी के इस जज्बे को सलाम कर रहे हैं।

किन्नौर की मुख्य सडक़ मार्ग के बुरी तरह अवरुद्ध होने के बाबजूद नेगी की कार्यकुशलता का ही परिणाम है कि उन्होंने यहां के मुख्य नकदी फसल सेब सहित मटर को सडऩे नहीं दिया। उन्होंने इस दौरान वैकल्पिक व्यवथा तैयार कर फसलों को देश के मंडियों में भेजने का काम किया। इस दौरान निगुलसरी स्पेन के द्वारा अब तक 1491 सेब पेटियां, 278 क्रेट सेब सहित 812 बैग मटर को अवरुद्ध मार्ग के दूसरी और पहुंचाया गया। इसी तरह बाया काजा मनाली सडक़ मार्ग के द्वारा अब तक 40 हजार सेब पेटियां व 20 ट्रक मटर सहित 25 पिकप मटर की बोरियों को बाहरी मंडियों में भेजा गया। ऐसे आपदा की घड़ी में सरकार द्वारा यहां के ग्रामीणों की प्रमुख नकदी फसल सेब व मटर को मंडियों तक पहुंचने के लिए तत्परता दिखाए जाने पर लोगों द्वारा प्रशंसा की जा रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App