पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए और योजनाएं जरूरी…

By: Sep 26th, 2023 12:05 am

संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन ने पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पर्यटन दिवस मनाने की घोषणा सन् 1980 में की थी। पहला विश्व पर्यटन दिवस 27 सितंबर 1980 को मनाया गया था। वैश्विक महामारी कोरोना ने दुनियाभर के पर्यटन क्षेत्र को बहुत बुरी तरह प्रभावित किया है। इससे उन देशों की आर्थिक व्यवस्था को भी भारी हानि हुई है, जो देश पर्यटन स्थलों के धनी हैं। हमारा देश भी इसमें शामिल है, लेकिन धीरे-धीरे पर्यटन क्षेत्र पटरी पर आ रहा है या आ भी गया है। इस बार के विश्व पर्यटन दिवस की थीम है ‘पर्यटन और हरित निवेश’। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यावरण संरक्षण भी जरूरी है। कुछ और योजनाएं शुरू की जानी चाहिए।

-राजेश कुमार चौहान, सुजानपुर टीहरा


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App