गायक गौरव कौंडल का गाना यशोदा कृष्ण तेरा ओ खराब रिलीज, जनता खूब लुटा रही प्यार

By: Sep 16th, 2023 4:44 pm

बिलासपुर। हिमाचली गानों और यहां की संस्कृति को विश्व पटल पर पहुंचाने का बीड़ा दिव्य हिमाचल के मुख्य इवेंट हिमाचल की आवाज-2014 के विनर गौरव कौंडल ने उठा लिया है।

यही वजह है कि वह हिमाचली गानों जनता तक पहुंचा रहे हैं और दर्शक भी उन्हें भरपूर प्यार दे रहे हैं। इसी कड़ी में गौरव कौंडल भगवान श्रीकृष्ण पर बनाया नया गाना यशोदा कृष्ण तेरा ओ खराब रिलीज हो गया है, जो यूट्यूब पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है। गाने को बेहद ही खूबसूरत फिल्माया गया है। गायक गौरव का कहना है कि उनका मकसद हिमाचली गानों और संस्कृति को प्रोमोट करना है, साथ ही पहाड़ी बोली में भक्ति संगीत को नई दिशा देना है, ताकि देश-दुनिया भी पहाड़ की अनूठी विरासत और कल्चर को समझ सके।