एक तिहाई आरक्षण कानून पर महिलाओं को बधाई दी

By: Oct 1st, 2023 12:05 am

स्टाफ रिपोर्टर-शिमला

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने संसद व विधानसभाओं में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण कानून बनने पर महिलाओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस ने हमेशा ही महिलाओं के अधिकारों व उनके सशक्तिकरण के लिए कार्य किया है। कांग्रेस ने ही संसद व विधानसभाओं में महिलाओं के आरक्षण की आवाज को बुलंद किया था। वहीं, उन्होंने सेवादल की बैठक में सेवादल की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि सेवादल कांग्रेस की रीढ़ है और इसे पूरा मान सम्मान दिया जाना चाहिए।

शनिवार को राजीव भवन में सेवादल की एक समीक्षा बैठक में मुख्यातिथि शिरकत करते हुए प्रतिभा सिंह ने सेवादल की पीठ थपथपाते हुए कहा कि इस संगठन ने हमेशा से कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए विकट परिस्थितियों में भी सराहनीय कार्य किए हैं। कांग्रेस सेवादल के 100 वर्ष पूर्ण होने पर नवंबर में प्रदेश में शताब्दी वर्ष समारोह आयोजित किया जाएगा जिसमें मुख्यमंत्री मुख्यातिथि होंगे। चिंतपूर्णी के विधायक कांग्रेस सेवादल यंग बिगे्रड के अध्यक्ष सुदर्शन सिंह बबलू ने कहा कि सेवादल के पदाधिकारियों को सरकार में उचित मान सम्मान मिले इसके लिए मुख्यमंत्री से आग्रह किया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App