शिमला की मीना ने सहारनपुर में उगाए सेब के पौधे, शिमला-मटौर नेशनल हाईवे पर नर्सरी चलाती हैं चैली की महिला

By: Oct 1st, 2023 9:32 pm

विशेष संवाददाता— शिमला

मेहनत के बूते पहाड़ की महिला ने साहरनपुर के गर्म वातावरण में सेब के पौधे उगा लिए हैं। इन पौधों को आगामी दिनों में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बिक्री के लिए लाया जाएगा। यह पहली मर्तबा हुआ है, जब प्रदेश के बाहर और विपरीत तापमान में सेब के पौधे पनप चुके हैं। हालांकि इन पौधों पर फल हिमाचल में ही आएगा। दरअसल, सेब के पौधों पर फल विकसित होने के लिए करीब 1200 घंटे शून्य डिग्री तापमान की जरूरत रहती है। यह व्यवस्था केवल फल के लिए जरूरी है, जबकि पौधों के लिए कोई भी तय मानक नहीं हैं। इन्हीं हालात के मद्देनजर महिला ने सहारनपुर में सेब की खेती शुरू की थी और यहां बड़ी तादाद में सेब के पौधे रोप दिए। खास बात यह है कि इन पौधों की देखभाल के लिए महिला ने सहारनपुर के लोगों को रोजगार भी मुहैया करवाया है। शिमला के चैली की रहने वाली महिला मीना ठाकुर के पति की दो साल पहले मौत हो चुकी है। महिला के दो बेटे हैं, जो अब इस काम में उसका हाथ बंटा रहे हैं।

मीना ने शिमला में एक नर्सरी भी तैयार की है और यहां से इन पौधों जगह-जगह ले जाकर बेचकर जीवनयापन कर रही है। मीना ठाकुर खुद गाड़ी चलाती हैं और इन पौधों को मांग के अनुसार लोगों तक पहुंचाती हैं। मनी ठाकुर ने बताया कि सहारनपुर में उनके पति ने जमीन ली थी। इस जमीन पर उन्होंने सेब के पौधे लगाने की सोची और अब यह पौधे तैयार हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें फूलों की नर्सरी से पौधे एक जगह से इसे देखते हुए उन्होंने गाड़ी चलानी सीखी। महिला ने बताया कि नर्सरी में उनके पास चार कर्मचारी काम करते हैं और उनको वे 10 से 15 हजार रुपए महीने का वेतन दे रही हैं। शिमला-मटौर नेशनल हाईवे के किनारे मीना ठाकुर फूल और सजावटी पौधे भी लोगों को उपलब्ध करवा रही हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App