उपमंडल अंब के तहत एक औद्योगिक घराने के निदेशकों पर उनके ही एक कर्मचारी द्वारा 34.88 करोड़ रुपए की जालसाजी करने की शिकायत थाना अंब में दी गई हैं। कंस्ट्रक्शन कंसल्टेंट बिल्डर कंपनी के कर्मचारी ने आरोप लगाया कि भारत सरकार की एसआईटीपी स्कीम का फायदा उठाने के लिए उद्योग प्रबंधकों ने खाली पड़ी भूमि को दर्शाकर दूसरे उद्योग के लिए भारत सरकार से 34.88 करोड़ रुपए डकार लिए हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि आरोपित कंपनी निदेशकों ने यह सारी जालसाजी वर्ष 2009 से 2014 के बीच की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर नामजद किए गए उक्त औद्योगिक ग्रुप के छह निदेशकों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में होने वाले पांच वल्र्ड कप मैचों के टिकट रविवार से स्टेडियम के टिकट काउंटर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। ऑनलाइन अगस्त महीने के अंतिम हफ्ते से टिकटों की बिक्री की जा रही है, जिसमें धर्मशाला में भारत-न्यूजीलैंड (22 अक्तूबर) और आस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड (28 अक्तूबर) के अलावा अन्य टिकटों की अधिक बिक्री नहीं हुई है। हालांकि शुरुआती दौर में ही कंपनी की ओर से टिकटों को डंप किए जाने का खेल शुरू कर दिया गया था। अब ऑनलाइन भी सबसे हाई वोल्टेज भारत-न्यूजीलैं

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने शनिवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने सशस्त्र बलों के लिए विकलांगता पेंशन के नियमों में जो बदलाव किया है, वह देश के सैनिकों के साथ विश्वासघात है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि पूर्व सैनिकों की शिकायतों के निवारण के मकसद से एक ‘पूर्व सैनिक आयोग’ का गठन किया जाए। खडग़े ने विकलांगता पेंशन नियमों में बदलाव की खबर का जिक्र करते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, हमारे बहादुर सशस्त्र बलों के लिए नए विकलांगता पेंशन नियमों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का फर्जी राष्ट्रवाद एक बार फिर दिखाई दे रहा है।

‘स्मार्ट सिटी’ चंडीगढ़ के सडक़ों पर बेलगाम दौड़ रहे ऑटो रिक्शा सडक़ पर चलने वाले अन्य लोगों के लिए खतरा बने हुए है। ऑटो रिक्शा चालकों की लापरवाही से आये दिन शहर के किसी न किसी इलाके में दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। ऐसे ही एक मामले में एक तेज रफ्तार ऑटो रिक्शा चाक की ओर से सडक़ किनारे साइकिलिंग कर रहे दो लोगों को कुचलने के

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे। पीएम मोदी का तीन महीने में ये तीसरा छत्तीसगढ़ दौरा है। मंच पर पहुंचे पीएम मोदी ने जय जोहार कहकर लोगों को संबोधित किया, साथ ही सीएम भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता के सपने को साकार करने की पूरी कोशिश करेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि आपका सपना मेरा संकल्प है। जनता के सपनों को पूरा करने की मेरी गारंटी है। प्रदेश की बघेल सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। प्रदेश भ्रष्टाचार में डूबा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने संसद व विधानसभाओं में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण कानून बनने पर महिलाओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस ने हमेशा ही महिलाओं के अधिकारों व उनके सशक्तिकरण के लिए कार्य किया है। कांग्रेस ने ही संसद व विधानसभाओं में महिलाओं के आरक्षण की आवाज को बुलंद किया था। वहीं, उन्होंने सेवादल की बैठक में सेवादल की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि सेवादल कांग्रेस की रीढ़ है और इसे पूरा मान सम्मान दिया जाना चाहिए।

निजी संवाददाता-सुजानपुर केंद्र की मोदी सरकार ने महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देकर कीर्तिमान स्थापित किया है यह अपने आप में देश भर की महिलाओं को गौरवांवित करने वाली बात है। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने शनिवार को अपने निवास स्थान समीरपुर में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा आरक्षण को धरातल पर उतारने का काम देश के प्रधानमंत्री और उनकी सरकार ने करके दिखाया है। बताते चलें कि नवनिर्वाचित महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अर्चना चौहान महिला कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मुख्यमंत्री निवास पहुंची थी।

हिमाचल प्रदेश में ब्राह्मण कल्याण सभा के दो फाड़ हो गए हंै। हाल ही में घोषित हुई ब्राह्मण कल्याण सभा की नई कार्यकारिणी को सभा के एक गुट ने अवैध करार दिया है। ब्राह्मण कल्याण सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामकृष्ण शर्मा ने कुल्लू में एक पत्रकारवार्ता के दौरान आरोप लगाया है कि पिछले दिनों प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक चामुंडा माता मंदिर कांगड़ा में हुई थी, जिसमें यह निर्णय लिया गया था कि ब्राह्मण कल्याण सभा के चुनाव छह महीने के बाद होंगे। तब तक राष्ट्रीय ब्राह्मण सभा के सदस्य सुरेश कुमार शर्मा को हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण सभा का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया, लेकिन इसी बीच 28 सितंबर को कुल्लू जिला के एक होटल में ब्राह्मण जनकल्याण सभा के कुछ पदाधिकारियों ने हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण सभा की कार्यकारिणी घोषित कर दी,जो सरासर नियमों और कायदे कानूनों को ताक पर रखकर बनाई गई है, जिसका उन्होंने कड़ा विरोध जताया है।

दामों में हुई वृद्धि देख उद्योग विभाग के जियोलॉजिकल विंग ने सप्लाई पर लगाई रोक अजय ठाकुर — गगरेट जिला ऊना के उपमंडल गगरेट में स्थापित क्रशर उद्योग से आगामी आदेश तक प्रदेश सरकार ने क्रशर मैटीरियल की पंजाब को सप्लाई पर पूर्णतया रोक लगा दी है। उद्योग विभाग के जियोलॉजिकल विंग द्वारा जारी अधिसूचना