पीजीआई के डाक्टरों ने बिलासपुर में परखी आंखें

By: Oct 30th, 2023 12:17 am

क्षेत्रीय अस्पताल में स्वास्थ्य जांच को उमड़ी भीड़, सर्व कल्याणकारी संस्था ने लगाया फ्री मेडिकल कैंप

कार्यालय संवाददाता-बिलासपुर
क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर सर्व कल्याणकारी संस्था द्वारा नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। वहीं, इस दौरान संस्था की ओर से शिविर में जांच करवाने वाले लोगों को फ्री दवाएं भी वितरित की गईं। पीजीआई चंडीगढ़ के चिकित्सकों ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। वहीं, बीमारी से संबंधित उपचार को लेकर परामर्श भी दिया। क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में नि:शुल्क मेडिकल कैंप के दौरान अस्थि रोग विशेष राजबहादुर भी विशेष रूप से पहुंचे थे।

इसके अलावा उनका यहां पर पहुंचने पर पूर्व विधायक बंबर ठाकुर, अभिषेक राणा, डा. सतीश सहित अन्य ने स्वागत किया। इस अवसर पर डॉक्टर राजबहादुर ने संस्था के इस जन कल्याण की प्रशंसा भी की। डाक्टर राज बहादुर ने कहा कि आज के समय में सर्व कल्याणकारी संस्था जैसे संस्थाओं की बहुत अधिक आवश्यकता हैै। उधर, संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक राणा ने बताया कि सर्व कल्याणकारी संस्था द्वारा पिछले करीब दो दशकों से मानवता की सेवा की जा रही है। अभिषेक राणा ने बताया कि कैंप में सैकड़ों लोगों ने इलाज मुफ्त करवाया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App