83 हैल्थ वर्कर्ज को प्रोमोशन; सुपरवाइजर पद पर देंगे ड्यूटी, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए आदेश

By: Oct 31st, 2023 10:35 pm

स्टाफ रिपोर्टर-शिमला

स्वास्थ्य विभाग ने 40 मेल हैल्थ वर्कर को पदोन्नत किया है। इनकी पदोन्नति के संदर्भ में स्वास्थ्य विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिए गए है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक 40 मेल हैल्थ वर्कर को मेल हैल्थ सुपरवाइजर बनाया गया है। इसके अलावा 43 फीमेल हैल्थ सुपरवाइजर भी पदोन्नत की गई है। यह फीमेल हैल्थ अब फीमेल हैल्थ सुपरवाइजर होंगी। विभाग की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक इन्हें अब नई प्लेस ऑफ पोस्टिंग दी गई है। 15 दिन के भीतर इन्हें नई प्लेस ऑफ पोस्टिंग पर ज्वॉइन करना होगा। वहीं अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के मुख्य पर्यवेक्षक और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग कर्मचारी संघ के अध्यक्ष स्नाईक एमआर वर्मा और शाखा इंचार्ज ने इन आदेशों पर सरकार और विभाग का आभार जताया है।

सनाईक एमआर वर्मा ने कहा है प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सुक्खू व स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल सीपीएस संजय अवस्थी स्वास्थ्य निदेशक डा. गोपाल बेरी, डा. अंबिका चौहान ने बहुत मेहनत करके सरकार के दिशानिर्देश को अमलीजामा पहनाया है। इसमें मेल हैल्थ वर्कर के वरिष्ठ सहायक लोकेश वशिष्ट ने भी बहुत मेहनत की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App