World Cup 2023: साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

By: Oct 12th, 2023 1:43 pm

ICC वर्ल्ड कप 2023 के 10वें मुकाबले में आज ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच मैच खेला जा रहा है। आज के मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। साउथ अफ्रीका ने अपने पहले मैच में श्रीलंका को हराया था। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की नजरें पहली जीत दर्ज करने पर लगी होंगी। अस्ट्रेलिया को अपने पहले मैच में भारत से हार का सामना करना पड़ा था। ऑस्ट्रेलिया की ओर से आज के मैच में मार्कस स्टॉयनिस खेल रहे हैं। वहीं, एलेक्स कैरी की जगह जॉश इंग्लस खेल रहे हैं। जबकि साउथ अफ़्रीका की प्लेइंग इलेवन में तबरेज शम्सी को मौका मिला है।

पहले क्षेत्ररक्षण के फैसले पर आस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि उन्हे पिच का आइडिया नहीं है,पिच पर नमी नजर आ रही है, इसलिये पहले गेंदबाजी करना ज्यादा सही रहेगा। हरफनमौला मार्कस स्टॉयनिस के अंतिम एकादश में वापस आने से आस्ट्रेलिया को मजबूती मिलेगी। उन्हे कैमरन ग्रीन की जगह टीम में जगह दी गयी है, वहीं एलेक्स कैरी के स्थान पर जॉश इंग्लस को टीम में शामिल किया गया है।

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा वबूमा ने कहा कि पिच के व्यवहार के बारे में वह भी कुछ नहीं जानते मगर टॉस से पहले वह आश्वस्त नहीं थे कि पहले क्या करना सही रहेगा। दक्षिण अफ्रीका ने तबरेज शम्सी को अंतिम एकादश में जगह दी है। आईपीएल मैचों में लो स्कोरिंग मैच के बाद इकाना की पिच की आलोचना हुई थी जिसके बाद बीसीसीआई की निगरानी में पिच को नये सिरे से संवारा गया है। पिच क्यूरेटर के अनुसार पिच गेंदबाज और बल्लेबाजों को समान रूप से मदद करेगी हालांकि शाम को ओस खेल को प्रभावित कर सकती है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वान डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसन, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, कैगिसो रबाडा, तबरेज़ शम्सी

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (wk), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App