अपनी मांगों को लेकर जिप कर्मियों ने किया आंदोलन

By: Oct 1st, 2023 12:02 am

सदर विकास खंड में अध्यक्ष पवन ठाकुर की अगवाई में शुरू कलम छोड़ हड़ताल

कार्यालय संवाददाता-बिलासपुर
सरकार की ओर से जिला परिषद कर्मचारी एवं अधिकारी वर्ग की मांगें नहीं मानने के चलते अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। इसी कड़ी के तहत विकास खंड सदर बिलासपुर के प्रांगण के भी कर्मचारियों ने कलम छोड़ो हड़ताल की शुरुआत की है। इन कर्मचारियों, अधिकारियों ने सरकार से आग्रह किया है कि इन्हें विभाग में विलय किया जाए। ताकि इन्हें भी सरकार की ओर से मिलने वाले लाभ मिल सकें। जानकारी के अनुसार सदर विकास खंड के तहत अध्यक्ष पवन ठाकुर की अगवाई में कर्मचारियों ने कलम छोड़ो हड़ताल की। इस दौरान अध्यक्ष पवन ठाकुर का कहना है कि जिला परिषद अधिकारी, कर्मचारी प्रदेश में पिछले 24 साल से कार्य कर रहे हैं।

लेकिन इतना लंबा समय बीत जाने के बाद भी इन्हें विभाग में विलय नहीं किया गया है। इसके चलते प्रदेश भर के उक्त कर्मचारियों, अधिकारियों में सरकार के प्रति रोष है। उन्होंने कहा कि इस बारे में सरकार को भी अवगत करवाया गया, लेकिन कर्मचारियों, अधिकारियों के इस मसले को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई। उन्होंने कहा कि हड़ताल शुरू करने से पहले भी सरकार को अल्टीमेटम दिया गया था। 29 सितंबर तक मांगों को पूरा करने का सरकार से आग्रह किया गया थ, लेकिन सरकार ने गंभीरता नहीं दिखाई। वहीं, अब कर्मचारियों, अधिकारियों ने कलम छोड़ हड़ताल शुरू की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में 47 सौ कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हैं। वहीं, यदि कर्मचारियों, अधिकारियों की मांग को पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन को और गति प्रदान की जाएगी। इस दौरान सचिव शशि कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह, कांता देवी, तिलक राज ठाकुर, रामलाल ठाकुर, मनोज कुमार, रूपलाल, रामलाल, प्रेमलाल मौजूद रहे।

हड़ताल शुरू करने से पहले बार-बार चेताया

कर्मचारियों में रोष है कि उनकी अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कई बार सरकार और प्रशासन के समक्ष अपनी मांग रखी मगर बिलकुल भी ध्यान नहीं दिया गया। इससे सारे कर्मचारियों में रोष की लहर व्याप्त हो गई और उन्होंने एकमत होकर आंदोलन की राह को चुन लिया। हालांकि हड़ताल शुरू करने से पहले भी सरकार को अल्टीमेटम दिया गया था। 29 सितंबर तक मांगों को पूरा करने का सरकार से आग्रह किया गया थ। लेकिन सरकार ने गंभीरता नहीं दिखाई। वहीं, अब कर्मचारियों, अधिकारियों ने कलम छोड़ा हड़ताल शुरू की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App