हथनीकुंड बैराज में वाटर राइडिंग का लुत्फ; मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यमुना में की बोटिंग की शुरुआत

By: Nov 9th, 2023 12:08 am

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यमुना में की बोटिंग की शुरुआत, पर्यटन के क्षेत्र में हरियाणा बनेगा मिसाल

निजी संवाददाता — यमुनानगर

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में हरियाणा आगे बढ़ रहा है। टूरिज्म एक ऐसा क्षेत्र है, जिसे पुरी दुनिया के लोग सर्च करके घुमने आते हैं। जहां-जहां टूरिज्म बढ़ा है, वहां के इलाके की प्रगति हुई है। लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं। हरियाणा में भी पर्यटन के नाते लोगों का रुझान बढ़े इसके लिए बुधवार को हथनीकुंड बैराज में वाटर राइडिंग व यमुना में बोटिंग की शुरुआत की गई है। इससे हथनीकुंड बैराज पर आकर लोग आनंद ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि हथनीकुंड बैराज पर पार्क बनाया जा रहा है। इस पार्क का नाम भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा गया है। इस क्षेत्र मेंं करीब 10 हजार एकड़ मे जगल सफारी प्रोजेक्ट बनाया जाएगा। इसकी शीघ्र शुरुआत की जाएगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को हथनीकुंड बैराज पर पानी में साहसिक खेल गतिविधियों व अटल के नाम से पार्क नामकरण किया। उन्होंने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र बहुत सभावना है आज के युवा का साहासिक खेलों की और रुझान ज्यादा है।

उन्होंने कहा आज पिंजौर से हाट एयर बैलून सफारी की शुरुआत की है यह बैलून लोगो को लेकर उपर उड़ता है और भ्रमण करवा कर वापसी आ जाता है। उन्होंने कहा कि उसका भी आनंद लिया और आज हथनीकुंड पर यमुना में भी बोट राइडिंग व जैट राइडिंग की बहुत अच्छा लगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन के नाते हरियाणा में बहुत से क्षेत्रों ऐसी गतिविधियों को बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पर्यटन के नाते कलेसर से कालका तक पहाड़ी के नीचे-नीचे बहुत सी संभावना है जैसे कि पैदल ट्रैकिग, साइकिल ट्रैकिंग व मोटर साइकिल पर जाकर जगह-जगह ऐसे स्थान है जैसे आदि बद्री, लोहगढ़, त्रिलोकपुर देवी का मंदिर पहाड़ी के नीचे आता है। इसके अतिरिक्त बहुत से मनोरजंन के स्थान पहाड़ी के साथ पड़ते है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ताजे वाला हैड पहले छोटा था, उसके बाद हथनीकुंड बैराज बनाया गया, परंतु पानी की अधिकता के कारण कलेसर में 50 मीटर ऊचा डैम बनाया जाएगा। इस डैम से हरियाणा, हिमाचल, उतराखंड व उत्तर प्रदेश के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App