युवाओं को सफलता का मंत्र, मुख्यमंत्री मनोहर लाल का जीवन में सकारात्मक के साथ आगे बढऩे का संदेश

By: Nov 15th, 2023 12:06 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — चंडीगढ़

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने देश के भविष्य का आधार बनने वाले प्रदेश के युवाओं से सीधा संवाद कर उन्हें जीवन में सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ते हुए सफल होने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि युवा स्वयं पर विश्वास करें और सकारात्मकता बनाए रखें, जीवन में जो भी अवसर प्राप्त हों, उन अवसरों का लाभ उठा कर परिवार, समाज और राष्ट्र के उत्थान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। यही जीवन का सही उद्देश्य है। मुख्यमंत्री मंगलवार को यहां सीएम की विशेष चर्चा कार्यक्रम के तहत ओडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 24 से 25 वर्ष आयु के युवाओं से सीधा संवाद कर रहे थे। संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने युवाओं को जीवन में सफल होने के लिए एक 20 सूत्रीय मंत्र दिया। मनोहर लाल ने कहा कि इस आयु वर्ग में मन में कई प्रकार के विचार उत्पन्न होते हैं। इसलिए जीवन में कुछ भी करने से पहले मन में अवश्य विचार करें। उन्होंने कहा कि जीवन में एक शब्द सबके सामना आता है, वो है मुश्किल।

हमें यह मानना है कि मुश्किल कुछ भी नहीं हैए बल्कि हमें उसे चुनौती मान कर उसका मुकाबला करना चाहिए, तभी हमें सफलता मिलती है। उन्होंने कहा कि जीवन में बाधाएं आएंगी, लेकिन उन बाधाओं को पार करके आगे बढऩा होगा। इस आयु में नशे की लतए आपराधिक संगतिए दिशाहिनता, हिंसा इत्यादि गलत रास्तों की ओर मन जाने लगता है, इससे बचना है। हमें इन रास्तों से हटकर मज़बूत व्यक्तित्व बनाना होगा। स्वयं को सुरक्षित रखते हुए अन्य को भी सकारात्मक दिशा की ओर प्रेरित करना है। इतना ही नहींए समाज में जो कमजोर वर्ग हैए उसकी भी सुरक्षा करनी है। मनोहर लाल ने युवाओं से कहा कि हमें दूसरों की नकल नहीं करनी चाहिए। भिन्न जीन और भरण पोषण हमें यूनिक बनाते हैं। हमें चाहिए कि जिस काम में हम अच्छे हैंए उसी में श्रेष्ठ बनें। इसके साथ हमें टीम वर्क सीखना चाहिए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App