Sports News: भारतीय निशानेबाज श्रीयंका सदांगी ने हासिल किया पेरिस 2024 ओलंपिक कोटा

By: Nov 1st, 2023 12:05 am

एजेंसियां— चांगवोन

भारतीय निशानेबाज श्रीयंका सदांगी ने एशियन निशानेबाजी चैंपियनशिप 2023 में महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहीं। इसके साथ ही उन्होंने भारत के लिए पेरिस 2024 ओलंपिक कोटा हासिल किया। यह निशानेबाजी में भारत का 13वां और महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन स्पर्धा में दूसरा पेरिस 2024 ओलंपिक कोटा है। पेरिस ओलंपिक के लिए एक देश प्रत्येक निशानेबाजी स्पर्धा में अधिकतम दो कोटा जीत सकता है। मौजूदा एशियन चैंपियनशिप में 13 में से 6 कोटा हासिल कर लिए गए हैं। श्रीयंका सदांगी फाइनल में 440.5 के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रहीं। दक्षिण कोरिया की यूनसेओ ली (468.5) ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि चीनी निशानेबाज जियायु हान (463.3) और सियू •ायिा (453.3) ने क्रमश: रजत और कांस्य पदक अपने नाम किया।

श्रीलंका को खल रही हसरंगा की कमी

नई दिल्ली। श्रीलंका के स्पिनर महीश तीक्षणा ने कहा है कि चोटिल हरफनमौला वानिंदु हसरंगा की गैर मौजूदगी में उनका काम कठिन हो गया है, क्योंकि अब सारी जिम्मेदारी उन्हीं की हो गई है। श्रीलंका के स्टार स्पिनर हसरंगा हैमस्ट्रिंग चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हैं। श्रीलंका की टीम विश्व कप में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। टीम ने छह मैच में से चार विकेट गंवा दिए हैं। तीक्षणा ने कहा, यह चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि वह विकेट लेने वाला मुख्य गेंदबाज है। जब हम दोनों साथ में गेंदबाजी करते हैं, तो किसी दिन उसे कामयाबी मिलती है और किसी दिन मुझे। दूसरा गेंदबाज बल्लेबाजों पर दबाव बनाता है। इस तरह के संयोजन में एक ही स्पिनर खेल सकता है।

धर्मशाला में 52वीं पुलिस मीट 21 से, 500 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

स्टाफ रिपोर्टर— मकलोडगंज

कोविड-19 के तीन साल बाद अखिल पुलिस गेम्स व ड्यूटी मीट का आयोजन 21 से 29 नवंबर धर्मशाला के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मैदान व पीटीसी डरोह में किया जाएगा। इस आयोजन में करीब 500 से अधिक महिला तथा पुरुष खिलाड़ी भाग लेंगे। ऐसे में एक बार फिर से स्मार्ट सिटी धर्मशाला खेलमय नजर आएगी। कोविड-19 से पहले 2019 में 51वीं मीट का आयोजन किया गया था। उसके बाद इस बार अब 52वीं पुलिस स्पोट्र्स एवं ड्यूटी मीट पुलिस मैदान धर्मशाला में 21 से 29 नवंबर तक होगी। इसमें प्रदेश भर से करीब 500 महिला और पुरुष खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। 52वीं पुलिस मीट में हिमाचलके विभिन जिलों से साउथ रेंज, सेंट्रल रेंज, नार्दर्न रेंज और सेंट्रल यूनिट की टीमों भाग लेंगी। इस दौरान सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन होगा। पुलिस मीट में महिला यूनिट भी दमखम दिखाएगी।

क्या कहती हैं एसपी

पुलिस अधीक्षक कांगड़ा शालिनी अग्रिहोत्री ने बताया कि पुलिस गेम्स एवं ड्यूटी मीट का आयोजन 21 से 29 नवंबर को किया जाएगा। इसके लिए शेड्यूल तैयार कर तैयारियां जल्द ही शुरू कर की जाएंगी।

लियोनल मेसी ने आठवीं बार जीता बैलोन डी ओर

अर्जेंटीना। फुटबॉल के दिग्गज लियोनल मेसी ने आठवीं बार बैलोन डी ओर का खिताब जीता। मेसी ने सीजन के टॉप 30 फुटबॉलर की सूची में पहला स्थान पाया है। वहीं, मैनचेस्टेर सिटी के स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड और पीएसजी के स्ट्राइकर किलियन एम्बाप्पे क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। बैलोन डी ओर फुटबॉल में सीजन के बेस्ट प्लेयर को दिया जाता है। मेसी अमरीकन क्लब इंटर मियामी से क्लब फुटबॉल खेलते हैं। इससे पहले वह फ्रांस के क्लब पेरिस सेंट जर्मन से जुड़े थे। मेसी की कप्तानी में नेशनल टीम अर्जेंटीना ने फीफा वल्र्ड कप का खिताब पिछले साल जीता था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App