बिना लाइसेंस नहीं होगा मछली का शिकार

By: Nov 1st, 2023 12:02 am

मत्स्य विभाग की टीमों को खड्डों का निरीक्षण करने के आदेश, अवैध तरीके से मछली का शिकार करते पकड़े जाने पर होगी कार्रवाई

सुरेंद्र ठाकुर-हमीरपुर
बिना लाइसेंस कोई भी व्यक्ति खड्ड या नालों में मछलियों का शिकार नहीं कर सकता। यदि कोई मछलियों का शिकार करता हुआ पाया गया तो विभागीय कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। खड्ड व नालों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने अपने कर्मचारियों को दिए हैं। निर्देश मिलने के उपरांत कर्मचारी खड्ड व नालों का नियमित निरीक्षण कर रहे हैं। यदि कोई मछलियों का अवैध शिकार करता हुआ पकड़ा गया तो जुर्माने का प्रावधान रखा गया है। जाहिर है कि मत्स्य विभाग ने मछलियों का शिकार करने के संदर्भ में लाइसेंस जारी किए हैं। जिन लोगों को लाइसेंस जारी किए गए हैं केवल वह लोग ही मछलियों का शिकार कर सकते हैं। अकसर देखा गया है कि लोग खड्ड व नालों में अवैध तरीके से मछलियों का शिकार करने के लिए उतर जाते हैं। कई बार कांटा या जाल डालकर मछलियों का शिकार कर लिया जाता है। विभाग को आंखों में धूल झोंककर इस कार्य को अंजाम दिया जाता है।

हालांकि इस तरह का कार्य पूरी तरह अवैध होता है। पहले भी विभाग की तरफ से मछलियों का अवैध शिकार करने पर कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। प्रतिबंध के दो महीनों के दौरान भी मत्स्य विभाग की तरफ से लगातार खड्ड, नदी व नालों का निरीक्षण किया जाता रहा। उस दौरान कई लोगों को अवैध शिकार करते हुए पकड़ा गया था जिन्हें जुर्माना भी डाला गया। हालांकि अब प्रतिबंध के महीने समाप्त हो चुके हैं तथा मछलियों का वैद्य तरीके से शिकार किया जा सकता है। अकसर देखने में आता है कि लोग खड्डों में मछलियों का शिकार करने के लिए उतर जाते हैं। इनके पास किसी तरह का लाइसेंस नहीं होता तथा यह अवैध तरीके से मछलियों का शिकार करते हैं। इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए विभाग ने कमर कसी है। (एचडीएम)

अवैध तरीके से मछलियों का शिकार नहीं किया जा सकता। मछलियां पकडऩे के लिए लोगों को लाइसेंस जारी किए गए हैं। विभागीय कर्मचारियों को खड्ड व नालों का नियमित निरीक्षण करने के आदेश जारी किए गए हैं। नियमित तौर पर खड्ड व नालों का निरीक्षण किया जा रहा है
अजय कुलदीप, वरिष्ठ मत्स्य अधिकारी हमीरपुर


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App