मंडी में सालाना गुरमत समागम, पंज प्यारों की अगवाई में नगर कीर्तन

By: Dec 16th, 2023 12:17 am

कार्यालय संवाददाता-मंडी
गुरू नानक गुरूगोबिंद सिंह लहर मिशन का श्री गुरुगोबिंद सिंह जी के चारों साहिबजादों व माता गुजर कौर जी की शहीदी याद में 24वां सालाना गुरमत समागम शुक्रवार को पंज प्यारों की अगवाई में आयोजित नगर कीर्तन से शुरू हुआ। ऐतिहासिक गुरुद्वारा गोबिंद सिंह पड्डल से व्यास नदी के मध्य स्थित कोलसरा साहिब तक यह निकाले गए नगर कीर्तन में बड़ी तादाद में श्रद्धालु शामिल हुए।तीन दिवसीय यह समागम रविवार तक चलेगा। मिशन के प्रधान सुरेंद्र सिंह ने बताया कि समागम में भाई गुरसाहिब सिंह जफरबालए भाई परमजीत सिंह खालसा नेरचौक, भाई तरनजीत सिंह मंडी सुकेत वाले रागी विशेष तौर पर भाग ले रहे हैं।

इसके साथ ही कोलसर साहिब के पास श्री गं्रथ साहिब का पाठ आरंभ हो गया। शनिवार को बच्चों का कीर्तन दरबार सायं 6 बजे से 9 बजे तक होगा जबकि रविवार को सुबह दस बजे भोग पाठ व कीर्तन दरबार चलेगा। दोपहर 2 बजे से गुरु का लंगर अटूट बरतेगा। इस कार्यक्रम में पूरे जिले के श्रद्धालु भाग ले रहे हैं तथा सभी संगतें सहयोग कर रही हैं। लहर मिशन के प्रधान सुरेंद्र सिंह की अगुवाई में उपप्रधान पृथ पाल सिंह, सचिव सुरजीत सिंह, जत्थेदार हरबंश सिंह, चेयरमैन बलबंत सिंह गिल, राजेंद्र सिंह, लखनपाल सिंह, हैड ग्रंथी कशमीर सिंह इस आयोजन के लिए लगातार सक्रिय हैं। प्रधान बलजिंद्र सिंह नौजवान सेवक जत्था व पंज प्यारे बलबीर सिंह जत्था इसमें विशेष तौर पर शिरकत कर रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App