अटल जी! हैप्पी बर्थ डे

By: Dec 26th, 2023 12:14 am

जिला भर में भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को किया नमन

टीम- मंडी, अवाहदेवी
भाजपा मंडल मंडी द्वारा अटल जयंती मंडलाध्यक्ष मनीष कपूर की अध्यक्षता में मनाई गई। कार्यक्रम में नगर निगम मंडी के महापौर विरेंद्र भट्ट शर्मा, उप महापौर माधुरी कपूर विशेष रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ अटल बिहारी वाजपेयी को पुष्पाजंली अर्पित करके किया गया। अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर पुष्प अर्पित किए व अटल को याद करते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं ने मध्य पूर्व प्रधानमंत्री को स्मरण करते हुए उनके जीवन से जुड़ी उपलब्धियों को उपस्थित सबके समक्ष रखा। मंडलाध्यक्ष मनीष कपूर और महापौर विरेंद्र भट्ट शर्मा ने कहा कि अटल भाजपा के संस्थापक अध्यक्ष रहें हैं। वो सबके इतने प्रिय थे कि 9 बार लोकसभा व 2 बार राज्य सभा के सांसद रहे। 2015 में उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था, साथ ही पदम विभूषण व अन्य कई उपलब्धियों से वो सम्मानित थे । अटल एक प्रखर राजनेता, कुशल वक्ता व प्रसिद्ध कवि थे।

उनकी जयंती के उपल्क्ष पर सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके जीवन से प्रेरणा ली और उनके पदचिन्हों पर चलने की शपत भी ली। उधर, अवाहदेवी में पूर्व प्रधानमंत्री एंव भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर टीहरा के सकोहटा, ठाणा, झडिय़ार इत्यादि सहित धर्मपुर क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी बाजपेई को श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा के प्रत्याशी रहे एवं प्रदेश भाजपा से मीडिया प्रभारी रजत ठाकुर ने कहा कि आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती है और हम सभी उन्हें बड़े विनम्र भाव से याद कर रहे हैं। ठाकुर ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई पूरे विश्व के लोकप्रिय नेता थे और उनका हिमाचल प्रदेश से भी गहरा नाता था। प्रधानमंत्री रहते हुए भी कई बार हिमाचल प्रदेश आकर वक्त गुजारा करते थे। अटल की सोच थी कि आज प्रदेश में अटल टनल रोहतांग बन पाई।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App