लंबाथाच में खाई में गिरी कार, दो घायल

By: Dec 29th, 2023 12:10 am

शिल्हीबागी से आ रहे थे सवार, मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस

निजी संवाददाता-थुनाग
सराज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार को लंबाथाच के पास एक कार गिर गई। इस दौरान कार सवार दो व्यक्ति घायल हो गई। जिसमें एक आंशिक रूप से घायल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को एक कार एचपी 87 1491 शिल्हीबागी से लंबाथाच की आ रही थी। वहीं लंबाथाच के पठार के साथ कार सडक़ से नीचे की तरफ जा गिरी। जिसमें सवार दो व्यक्ति केशव राम गांव शिल्हीबागी और वेद प्रकाश गांव शिल्हीबागी तहसील थुनाग घायल हो गए।

जिसमें केशव राम आंशिक तौर पर घायल हुआ है, जबकि वेद प्रकाश को चोटें आई है। इसके बाद केशव राम और स्थानीय लोगों ने वेद प्रकाश को इलाज के लिए सिविल अस्पताल बगस्याड़ के लिए लाया गया है। जहां वेद प्रकाश का इलाज चला हुआ है, जबकि की केशव राम पूरी तरह स्वस्थ है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस थाना जंजैहली की ओर से पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों व्यक्ति की बयान कलमबद्ध किए हैं। वहीं पुलिस की ओर से एआईओ जंजैहली भरत ने बताया कि दोनों व्यक्ति के बयान लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App