सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने जारी किया परीक्षा शेड्यूल, 15 फरवरी से होंगे बोर्ड एग्जाम

By: Dec 12th, 2023 11:24 pm

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने साल 2024 में होने वाले दसवीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम की डेटशीट जारी कर दी है। दसवीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम 15 फरवरी से शुरू होंगे। दसवीं के पेपर 13 मार्च को खत्म होंगे और 12वीं के पेपर दो अप्रैल को खत्म होंगे। इस साल शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा था कि 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम साल में दो बार होंगे, लेकिन स्टूडेंट्स को दोनों बार एग्जाम देना जरूरी नहीं होगा। स्टूडेंट्स खुद ये तय करेंगे कि उन्हें बोर्ड एग्जाम एक बार देना है या दो बार।

उन्होंने कहा था ये व्यवस्था बच्चों की सुविधा के लिए लाई गई है। हालांकि, अब तक इस बारे में कोई अपडेट नहीं आया है। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि साल में दो बार बोर्ड कराने का फैसला स्टूडेंट्स में तनाव और डर कम करने को लेकर लिया गया है। ये व्यवस्था बच्चों की सुविधा के लिए लाई गई है। अगर कोई स्टूडेंट दोनों बार एग्जाम देता है तो दोनों एग्जाम में से उसका बेस्ट रिजल्ट स्कोर किया जाएगा। इससे स्टूडेंट्स को एग्जाम देने के लिए एक ही साल में दो मौके मिलेंगे। वहीं, अगर कोई स्टूडेंट अपनी परफॉर्मेंस को लेकर कॉन्फिडेंट है तो सिर्फ एक बार एग्जाम दे सकता है।

15 फरवरी से प्रैक्टिकल

बोर्ड एग्जाम से पहले होने वाले प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट पहले ही रिलीज कर दी गई थीं। दसवीं और 12वीं दोनों ही क्लासेज के प्रैक्टिकल एग्जाम पहली जनवरी से 15 फरवरी 2024 के बीच होने हैं। इस साल जुलाई 2023 में ही ष्टक्चस्श्व ने नोटिफिकेशन जारी कर बता दिया था कि इस साल दसवीं-12वीं के बोर्ड एग्जाम करीब 55 दिनों तक चलेंगे। एग्जाम 15 फरवरी, 2024 को शुरू होंगे और 10 अप्रैल, 2024 तक चलेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App