म्यूजियम गाला में शामिल होने वाली पहली भारतीय दीपिका पादुकोण

By: Dec 4th, 2023 10:22 pm

एजेंसियां—मुंबई

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का नाम ब्रेन विद ब्यूटी हसीनाओं की लिस्ट में शुमार है। दीपिका ने सिर्फ खूबसूरत और बेहतरीन एक्ट्रेस हैं, बल्कि वह काफी टैलेंटेड भी हैं। वहीं अब दीपिका ने अपने टैलेंट के दम पर एक बार फिर भारत को गौरवान्वित होने का मौका दिया है । दरअसल, हाल ही में एकेडमी म्यूजियम गाला का आयोजन किया गया, जिसे ऑस्कर के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मंच माना जाता है।

इस इवेंट में कई हॉलीवुड सितारों ने रेड कारपेट पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इस इवेंट में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी शामिल हुईं, जिसके बाद दीपिका पादुकोण एकेडमी म्यूजियम गाला में शामिल होने वाली पहली इंडियन एक्ट्रेस बन गई हैं। दीपिका पादुकोण ने ऐसा कर के एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App