राहुल गांधी-सांसद कल्याण बनर्जी का पुतला फूंका, उपराष्ट्रपति की मिमिक्री पर फूटा भाजपा का गुस्सा

By: Dec 23rd, 2023 12:08 am

उपराष्ट्रपति की मिमिक्री पर फूटा होशियारपुर भाजपा का गुस्सा, रोष प्रदर्शन किया

निजी संवाददाता— होशियारपुर

भारतीय जनता पार्टी होशियारपुर ने संसद परिसर में हाल ही में तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री करना और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का इस कृत्य में साथ देकर वीडियो बनाना शर्मनाक करार दिया है। विपक्षी दलों द्वारा लोकतंत्र मूल्यों व संवैधानिक पदों का मजाक बनाने के मामले में जिला भाजपा उपाध्यक्ष उमेश जैन के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी और राहुल गांधी का पुतला फूंक कर रोष प्रदर्शन किया।

इस मौके पर जिंदू सैनी, साहिल सांपला, अशोक कुमार शोकी, संजू अरोड़ा, सुनीता, गुरमिंदर कौर, महिंदरपाल सैनी, शिवम ओहरी, मनजिंदर सियान, शिव कुमार काकू, चिंटू हंस, शाखा बग्गा, भूषण कुमार, हरमेश लाल, राजन शर्मा, अश्वनी छोटा, सूरज शर्मा, गगनदीप सैनी, सुदामा राय, कमल सैनी, हरिकृष्ण धामी, परविंदर बजाज, अशोक शर्मा, आनद अग्रवाल, अनिल, विक्की, काकू रेवाड़ी, हर्ष, जगजीवन, जगजीत सिंह, अजय, दीपक राय आदि उपस्थित थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App