धूमधाम से मनाया गीता जयंती महोत्सव, घनौली अनाज मंडी में ब्राह्मण सेवा समिति रोपड़ का कार्यक्रम

By: Dec 27th, 2023 12:06 am

निजी संवाददाता — रूपनगर

ब्राह्मण सेवा समिति जिला रोपड़ द्वारा घनौली अनाज मंडी में गीता जयंती महाउत्सव बड़ी श्रद्धा से मनाया गया। पंकज शर्मा अवान कोट, पंडित अवनीश मोदगिल साहूमाजरा और पुनीत शर्मा घनौली ने बताया कि रोपड़ जिले के हर गांव और शहर से सनातनी परिवार गीता जयंती महाउत्सव में पहुंचे और सभी को सम्मानित किया गया। श्रीगणेश जी की पूजा के बाद श्रीगीता जयंती महाउत्सव की शुरुआत प्रिंस कौशिक और जितिंदर धीमान घनोला ने भगवान कृष्ण जी के भजन से की और आचार्य हैप्पी शर्मा जी महिंदली और पंडित हिमांशु शर्मा हिमाचल प्रदेश ने श्रीगीता जी और भगवान श्रीकृष्णजी की जीवनी के बारे में विस्तार से बताया।

प्रदीप शर्मा घनौली, प्रिंस कौशिक, सुरिंदर पाल कौशिक, भूपिंदर शर्मा घनौली ने सामूहिक तोर से बताया कि आम आदमी पार्टी के विधायक दिनेश चड्ढा, भारतीय जनता पार्टी पंजाब के उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष जैलदार सतविंदर सिंह चैडीया ने क्षेत्र के लोगों को गीता जयंती महाउत्सव की बधाई दी और भक्तों को श्रीगीता जी में लिखे हुए उपदेशों का पालन करने के लिए प्रेरित किया और समाज में ब्राह्मणों के योगदान को याद किया। ब्राह्मण सेवा समिति जिला रोपड़ की ओर से आम आदमी पार्टी के विधायक दिनेश चड्ढा, भारतीय जनता पार्टी पंजाब के उपाध्यक्ष सुभाष शर्माए कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष जैलदार सतविंदर सिंह चैडीया, बाल किशन बिट्टूए भारतीय जनता पार्टी पंजाब के विधानसभा अध्यक्ष जितिंदर अटवालए हरविंदर आलुवालियाए जोरावर सिंहए टकसाली कांग्रेस के श्री रमेश गोयलए आचार्य हैप्पी शर्मा जी मेहंदलीए पंडित हिमांशु शर्मा हिमाचल प्रदेश को सम्मानित किया गया और प्रत्येक सनातनी परिवार को सम्मानित किया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App