डीएवी सेंटनरी पब्लिक स्कूल में ग्रैंड पेरेंट्स-डे की धूम

By: Dec 29th, 2023 12:17 am

माता-पिता के साथ दादा-दादी भी विशेष रूप से पहुंचे, नगर निगम के मेयर वीरेंद्र भट्ट ने मुख्यातिथि के रूप में की शिरकत

दिव्य हिमाचल ब्यूरो- मंडी
गुरुवार को डीएवी सेंटनरी पब्लिक स्कूल जवाहरनगर मंडी ने ग्रैंड पेरेंट्स डे बड़ी धूम धाम से मनाया। विदित रहे कि डीएवी मंडी यह दिन प्रत्येक वर्ष विद्यालय में पढऩे वाले छोटे बच्चों के दादा दादी के लिए मनाता आ रहा है। जिसमें माता पिता के साथ विशेष रूप में दादा दादी को भी आमंत्रित किया जाता है। इस वर्ष यह दिन विशेष रूप से कांगणी धार स्थित संस्कृति सदन के अंतरंग सभागार में आयोजित किया गया। इस अवसर पर वीरेंद्र भट्ट शर्मा मेयर नगर निगम मंडी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की और विशिष्ट अतिथि के रूप में जीके भटनागर प्रबंधक डीएवी सेंटनरी पब्लिक स्कूल जवाहर नगर मंडी और मैडम कल्पना वैद्य पूर्व शिक्षक डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल जवाहर नगर मंडी उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य केएस गुलेरिया ने अपने स्वागत भाषण में अतिथियों का स्वागत किया और उनका आभार जताया। इसके बाद नन्हे नन्हे विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिसमें सर्वप्रथम एलकेजी और ओएके के विद्यार्थियों ने सर्वेसा पदमनमो की प्रस्तुति दी। एलकेजी लोअर खालियार के विद्यार्थियों ने एरोबिक्स की प्रस्तुति दी। एलकेजी पाल्म के विद्यार्थियों ने आसा रा हिमाचल पर नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी।

इसके पश्चात यूकेजी लोटस, रोज और लोअर खालियार के विद्यार्थियों ने पंजाबियां दी शान वखरी पर नृत्य, बॉलीवुड डांस और सेव वाटर पर नृत्य नाटिका की शानदार प्रस्तुति दी। एलकेजी पाइन के विद्यार्थियों ने दादा जी की छड़ी पर सुंदर प्रस्तुति दी। इसके अतिरिक्त कक्षा पहली और दूसरी के विद्यार्थियों द्वारा कराटे शो, सेव एनवायरमेंट पर नाटक और फ नी डांस की प्रस्तुति देकर सभी दर्शकों का मन मोह लिया। इसके अलावा यूकेजी ट्यूलिप ने सेलकोहलिक, यूकेजी लिली ने वेस्ट कोस्ट डांस की प्रस्तुति दी। कक्षा पहली के विद्यार्थियों ने पंजाबी नृत्य, कक्षा दूसरी के विद्यार्थियों ने लावणी नृत्य और पहाड़ी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यालय प्रबंधन जीके भटनागर ने अपने संदेश में डीएवी के महत्त्व और यहां पढऩे वाले विद्यार्थियों के नैतिक मूल्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डीएवी संस्थान भारत का शिक्षा के क्षेत्र में सबसे बड़ा निजी संस्थान है। इस संस्थान का एक मात्र उद्देश्य विद्यार्थियों का संपूर्ण विकास करना है। मुख्यतिथि वीरेंद्र भट्ट शर्मा मेयर नगर निगम मंडी ने अपने संदेश में विद्यालय द्वारा आयोजित ग्रैंड पेरेंट्स डे की प्रशंसा करते हुए कहा कि सच में विद्यार्थियों ने बहुत ही बेहतरीन प्रस्तुतियां दी। उन्होंने डीएवी मंडी का आभार जताया और कहा कि यह कोई अतिशयोक्ति नहीं कि डीएवी मंडी शिक्षा का वास्तविक स्थान है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App