भारतीय नौसेना का महत्त्व…

By: Dec 5th, 2023 12:05 am

नौसेना की स्थापना ईस्ट इंडिया कंपनी ने वर्ष 1612 में की थी। अंग्रेजों द्वारा इसकी स्थापना करने का मुख्य उद्देश्य अपने व्यापार को सुरक्षा करना था। उस समय इसका नाम ऑनरेबल ईस्ट इंडिया मरीन था। लेकिन जब अंग्रेजों ने वर्ष 1686 में मुंबई से व्यापार आरंभ किया था तब इसे बंबई मरीन नाम से जाना जाने लगा। इसके बाद 1892 में रॉयल इंडियन मरीन नाम दिया गया। और जब हमारा देश आजाद हुआ तो इसे भारतीय नौसेना नाम दिया गया। वर्ष 1958 को नौसेना के पहले भारतीय प्रमुख वाइस एडमिरल आरडी कटारी को नियुक्त किया था। जब से हमारा देश आजाद हुआ, हर सरकार ने इसकी ताकत बढ़ाने के लिए प्रयास किए। भारत की सुरक्षा में नौसेना ने महती भूमिका निभाई है।

-राजेश कुमार चौहान, सुजानपुर टीहरा


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App