भाजपा के लिए वादे निभाना आसान नहीं होगा…

By: Dec 4th, 2023 12:05 am

भाजपा को तीन राज्यों में सत्ता मिलती प्रतीत हो रही है। मध्यप्रदेश, राजस्थान व छत्तीसगढ़ में उसे बहुमत मिलने के आसार हैं। मध्यप्रदेश में उसकी जीत का श्रेय लाडली बहना योजना को जाता दिख रहा है। भाजपा ने कई और वादे भी जनता से किए हैं। ये वादे निभाने के लिए भाजपा को राजस्व भी जुटाना होगा जो एक मुश्किल काम होगा। उसे राजस्व के वैकल्पिक स्रोत ढूंढने होंगे और अपनी गारंटियों को एक-एक करके पूरा करना होगा। राजस्थान व छत्तीसगढ़ में भी भाजपा ने कई लोकलुभावन वादे जनता से किए हैं। केंद्र को इन राज्यों की पूरी मदद करनी होगी क्योंकि इन राज्यों में मोदी ने आगे आकर खुद चुनाव प्रचार किया था।

-श्रेया शर्मा, कांगड़ा


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App