किन्नौर किसान मोर्चा का कुनबा बढ़ाया

By: Dec 26th, 2023 12:10 am

अध्यक्ष ने की जिला पदाधिकारियों-कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति

दिव्य हिमाचल ब्यूरो— रिकांगपिओ
भाजपा किसान मोर्चा जिला किन्नौर अध्यक्ष रघुदास नेगी द्वारा किसान मोर्चा जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति की गई है, जिसमें रामलच्छ नेगी, राजन सिंह, राजेश नेगी, शक्ति नेगी, शंकर भगत, अनूप कुमार व जिनेंद्र पॉल को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है । इसके अतिरिक्त देविंदर नेगी तथा प्रताप लोकटस को महामंत्री, धर्म सिंह को कोषाध्यक्ष, टाशी ज्ञाछो, प्रदीप कुमार, छेरिंग लाल, ललित नेगी, रूप नारायण, श्रवण नेगी तथा रविंद्र सिंह को सचिव नियुक्त किया गया है, जबकि जय प्रकाश को मुख्य प्रवक्ता, हर देव शौंगमाथस को प्रवक्ता, दुर्गा सिंह को कार्यालय सचिव, पवन नेगी को मीडिया प्रभारी, चंद्र किशोर को मीडिया सह प्रभारी, अक्षय कुमार को सोशल मीडिया प्रभारी तथा राहुल चारस को आईटी प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि रमेश नेगी, आनंद नेगी, विनोद पैलेस, सत्तर सिंह, संत राम, किशोर कुमार, चंद्र प्रकाश, मायादीप, वांगछुंग नेगी, प्रितम नेगी, दिनेश कुमार, जीत राम, शीश कुमार, सुरेश कुमार, हिम्मत सिंह, दिनेश नेगी, अनुराग नेगी, राजकुमार नेगी, मधुशेखर नेगी, हिशे छेवांग, गजेंद्र सिंह तथा शंकर भगत को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है।

इसके अतिरिक्त सूरत नेगी, यशवंत सिंह, निहाल चारस, बलदेव सिंह, दौलत नेगी, बलकार सिंह, गंगा राम, परविंदर नेगी, मदन सिंह धनोरू, बीरबल सिंह, सुभाष छोरज्ञा तथा यशवंत नेगी को विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया गया है । वहीं इस तरह जिला के तीनों मंडलों के अध्यक्षों की भी नियुक्ति की गई है, जिसमें योगेंद्र सिंह राठौर को पूह मंडलाध्यक्ष, धनवीर सिंह नेगी को कल्पा तथा नरेंद्र सिंह को निचार मंडलाधक्ष नियुक्त किया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App