मदन चौहान को चीफ पैटर्न की कमान, शिक्षा विभाग अधीक्षक ग्रेड वन संघ ने तय की प्रदेश कार्यकारिणी

By: Dec 1st, 2023 8:48 pm

शिक्षा विभाग अधीक्षक ग्रेड वन संघ ने तय की प्रदेश कार्यकारिणी, सौंपी जिम्मेदारी

जिला संवाददाता — कुल्लू

प्रदेश शिक्षा विभाग अधीक्षक ग्रेड वन राजपत्रित प्रथम श्रेणी अधिकारी संघ की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। प्रदेशाध्यक्ष एलआर गुलशन ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी में मदन चौहान उच्च शिक्षा निदेशालय शिमला को चीफ पैटर्न, हेमंत दुग्गल हरिपुर मनाली को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विनोद कुमार संगड़ाह, नरेंद्र कुमार बड़ोह, सुरेश कुमार बड़सर, कामराज शिलाई, होशियार सिंह किलाड़ पांगी, सतीश कुमार कुल्लू, राजेश कुमार देहरी कांगड़ा को प्रदेश उपाध्यक्ष, उमा मिन्हास नगरोटा बगवां, आशा पंडित शिमला, शशि किरण झंडूता उपाध्यक्ष महिला विंग, दिनेश कथानिया मंडी अतिरिक्त महासचिव, टशी दोरजे लाहुल-स्पीति, अशरफ अली पांवटा साहिब, गोपाल गुलेरिया करसोग, प्रीतम शर्मा घुमारवीं, पवन कुमार ऊना, अशोक गौतम बिलासपुर, जीत कुमार अंब, अश्वनी चंदेल जुखाला संयुक्त सचिव, होशियार सिंह ठाकुर धर्मशाला, शशिपाल सिंह शिक्षा निदेशालय शिमला, राकेश पाठक बंगाणा शिशुपाल शर्मा नगरोटा सूरियां, बलविंदर कौर, सुमन कुमारी ऊना, सुरेंद्र कुमार इंदौरा, अशोक कुमार शुघ भटोली संगठन सचिव, तारा सिंह, सागर दास कौशल, वीना शर्मा, आनंद प्रकाश वर्मा शिमला, कांता पंकज सोलन, भगत सिंह नेगी शिमला, मुकेश पथिक सरस्वतीनगर शिमला, जगदीश चंद आनी, रवींद्र चत्रा ठियोग, जयपाल ठाकुर संजौली, कुलदीप शर्मा ज्वालाजी, ओंकार शर्मा ढलियारा, मनमोहन सिंह राजगढ़, तपेंद्र मेहता नेरवा, हरिकृष्ण, अमरनाथ बिलासपुर, रामलाल शर्मा, दिनेश शर्मा शिमला क्षेत्रीय सचिव, नारायण शर्मा धर्मशाला, प्रवेश लता, अजय गुप्ता, मोनिका ठाकुर, सुशील कुमार चंबा, अजय बिजलवान तीसा, सुरेंद्र पठानिया चुवाड़ी, सत्या ठाकुर मंडी, वीना तलवार सरकाघाट सलाहकार, कमलेश धीमान गुलेर, देशराज बासा मंडी, बालकृष्ण काज़ा व धनवंती देवी बंजार को सदस्य मनोनीत किया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App