भारतीय सेना में कैप्टन बने शिमला के मनजीत सिंह ठाकुर, 21 साल की उम्र में हासिल की यह उपलब्धि

By: Dec 14th, 2023 11:17 pm

शिमला। शिमला के बल्देयां के गांव सरिया से संबंध रखने वाले मनजीत सिंह ठाकुर का सेना में बतौर कैप्टन चयन हुआ है। अपने पिता लेफ्टिनेंट कर्नल अमर सिंह के नक्शे कदम पर चलते हुए मनजीत ने 21 साल की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की। दिल्ली यूनिवर्सिटी से मात्र छह महीने की पढ़ाई के बाद ही उनका चयन एनडीए में हो गया।

साल 2020 में वह चार साल की ट्रेनिंग के लिए हिमाचल से बाहर गए। एक साल की ट्रेनिंग गया में, जबकि तीन साल पुणे में लगाए। पुणे से एक साल का कोर्स कंप्लीट कर लद्दाख में ड्यूटी देंगे। सेना में भर्ती होकर देशसेवा करने का मनजीत का बचपन से सपना था। इसके लिए उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई के बाद सुबह चार बजे से रोजाना देर रात तक पढ़ाई की। नतीजा सेना में एक अच्छे पद पर उनका चयन हुआ। मनजीत की माता भीमावती हाउस वाइफ हैं। उन्होंने कहा कि अगर मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा आपके अंदर है, तो कोई रुकावट बाधा नहीं बन सकती।

सेना में कैप्टन बने शिमला के 21 साल के मनजीत

शिमला। शिमला के बल्देयां के गांव सरिया से संबंध रखने वाले मनजीत सिंह ठाकुर का सेना में बतौर कैप्टन चयन हुआ है। अपने पिता लेफ्टिनेंट कर्नल अमर सिंह के नक्शे कदम पर चलते हुए मनजीत ने 21 साल की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की। दिल्ली यूनिवर्सिटी से मात्र छह महीने की पढ़ाई के बाद ही उनका चयन एनडीए में हो गया। साल 2020 में वह चार साल की ट्रेनिंग के लिए हिमाचल से बाहर गए। एक साल की ट्रेनिंग गया में, जबकि तीन साल पुणे में लगाए। पुणे से एक साल का कोर्स कंप्लीट कर लद्दाख में ड्यूटी देंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App